बिजनेस

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के परवाणू शाखा ने हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में एक विशेष स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया. इसमें एमएसएमई (MSME) इंडस्ट्री मीट का भी रखी गई. इसका मुख्य विषय ‘एसडीजी 7- सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा’ के लक्ष्य पर केंद्रित था. इस मीट में क्षेत्र के कई लाइसेंस प्राप्त और गैर-लाइसेंस प्राप्त उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों और संबंधित हितधारकों को गुणवत्ता मानकों (क्वालिटी स्टैंडर्ड्स), मानकीकरण और प्रमाणित उत्पादों (सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स) के महत्व के प्रति जागरूक करना था.

दिग्गज हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीबीएनआईए (BBNIA) के उपाध्यक्ष सह मेंटर एमएसएमई अजय वर्मा, सिपेट (CIPET) बद्दी के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख मनोज कुमार राजपूत तथा एसडब्ल्यूसीए (SWCA) नालागढ़ के उप निदेशक सन्नी उपस्थित रहे.

निदेशक और साइंटिस्ट ने साझा किए विचार

बीआईएस परवाणू शाखा कार्यालय से निदेशक एवं प्रमुख सुभाष नाइक और संयुक्त निदेशक एवं साइंटिस्ट-डी शुभम तिवारी ने उद्योगों को बीआईएस के नियमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाओं, ‘मानक ऑनलाइन’ पोर्टल की कार्यप्रणाली, भारतीय मानकों और लाइसेंस के दायरे में नए उत्पादों को जोड़ने से जुड़े सवालों के सीधे जवाब दिए.

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक तरक्की और औद्योगिक विकास के लिए गुणवत्ता नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. बीआईएस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ब्यूरो भारतीय मानकों के जरिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है.

ये भी पढ़ें: RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

बताया गया कि मानक ऊर्जा की बचत, संसाधनों के सही इस्तेमाल, कचरे में कमी और इको-फ्रेंडली मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे स्वच्छ और किफायती ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलती है. कार्यक्रम का समापन औद्योगिक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली को मजबूत करने, पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा देने और प्रमाणित उत्पादों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

1 minute ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

17 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

33 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

36 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

40 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

51 minutes ago