लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प
Lucknow Teacher MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी ने लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुशील कुमार पटेल (Sushil Kumar Patel) को MLC उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने 23 सितंबर को सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. लखनऊ शिक्षक सीट पर भाजपा ने मौजूदा एमएलसी उमेश द्विवेदी को फिर से प्रत्याशी बनाया है.
सुशील कुमार पटेल की ओर से जारी परिचय-पत्र में खुद को शिक्षा-जगत से जुड़े व्यक्ति के तौर पर प्रस्तुत किया गया है. इसमें कहा गया है कि वह पिछले 26 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए नए प्रयोगों के जरिए नई राह बनाने का प्रयास करते रहे हैं. पत्र में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन और शिक्षाविद डॉ. एस.पी. सिंह के विजन का भी उल्लेख किया गया है.
अपने संदेश में सुशील कुमार पटेल ने शिक्षक निर्वाचन-2026 को केवल व्यक्तिगत चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज और अधिकारों को विधान परिषद तक पहुंचाने का अवसर बताया है. उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें परिषद में सेवा का अवसर मिलता है तो वे शिक्षकों के अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे.
सुशील कुमार पटेल के पत्र में शिक्षक हित से जुड़े कई प्रस्तावों का उल्लेख है. इनमें मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों को ग्रांट-इन-एड की श्रेणी में शामिल करना, वित्त पोषित शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और वित्तविहीन संस्थानों के शिक्षकों के लिए न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित करने की मांग शामिल है.
इसके अलावा उनके संकल्प-पत्र में परीक्षा केंद्र आवंटन में समानता, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पेंशन व्यवस्था, पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने, वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण और विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति जैसे मुद्दे शामिल हैं.
उन्होंने सरकारी विद्यालयों की तरह वित्तविहीन विद्यालयों को भी विकास निधि उपलब्ध कराने, शिक्षकों के लिए आवासीय योजनाओं में आरक्षण, आरटीई प्रावधानों के पालन और विद्यालयों की मान्यता के लिए समान मानक तय करने की बात भी कही है. छात्र संख्या को नियंत्रित करने का प्रस्ताव भी उनके संकल्पों में शामिल है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित न हो.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, अखिलेश यादव ने इन दो नेताओं पर जताया भरोसा; बनाया उम्मीदवार
लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुशील कुमार पटेल और भाजपा के उमेश द्विवेदी के बीच मुकाबला है. यूपी की 11 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर और नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी.
सुशील कुमार पटेल के लिए चुनाव का मुख्य मुद्दा शिक्षक हित, वित्तविहीन विद्यालयों से जुड़े सवाल और शिक्षा व्यवस्था में समानता के उनके घोषित संकल्प हैं. उनके संकल्प-पत्र में इन्हीं मुद्दों को प्रमुखता दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…