बिजनेस

Budget 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्या मोदी सरकार जनता के लिए खोलेगी खजाना? दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट से बढ़ीं उम्मीदें

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा. इस लिहाज से कहा जा रहा है कि निर्मला सीतारमण के इस बजट में चुनावी झलक भी साफ-साफ दिखाई देगी. इस बजट को लेकर आम आदमी ने भी उम्मीदें लगा रखी हैं.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दल जिन मुद्दों के सहारे लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करती आ रही है या आने वाले दिनों में घेरने की कोशिश करेगी या लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगी, उन तमाम मुद्दों की काट इस बार के बजट में दिखाई पड़ सकती है. वैसे भी चुनावी राजनीति में अब तक अजेय रहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का यह काम करने का राजनीतिक स्टाइल है कि वो अपने चुनाव में उतरने से पहले विपक्ष को मुद्दाविहीन बनाकर उसे अपने पिच पर उतरने को मजबूर कर देते हैं.

योजनाओं के लिए राशि में बढ़ोतरी का हो सकता है ऐलान

माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस आखिरी पूर्ण बजट के पिटारे से सबके लिए कुछ न कुछ सौगातें निकलने वाली हैं. बजट को लेकर सरकार की तैयारियों और रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि मोदी सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाओं में कुल मिलाकर आवंटित राशि में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: एंबुलेंस ड्राइवर रह चुके हैं Hindenburg Research के फाउंडर एंडरसन, फर्म की एक रिपोर्ट ने हिलाया अडानी का साम्राज्य

बेरोजगारी के मसले पर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार राजनीतिक हमले का सामना कर रही मोदी सरकार अपने आगामी बजट में रोजगार के अवसरों और संख्या को बढ़ाने पर खासा ध्यान देने जा रही है. इसके लिए आधारभूत सरंचना के साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए विशेष घोषणा की जा सकती है. शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर और ध्यान दिया जाएगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सबसे बड़े साधन मनरेगा योजना में आवंटित धनराशि को भी इस साल बढ़ाया जाएगा. खेती-किसानी के साथ ही कृषि और कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों के लिए भी विशेष घोषणा करते हुए सरकार अपना खर्च बढ़ाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों की आय भी बढ़े क्योंकि इससे एक तरफ जहां मांग बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था में तेजी भी आएगी. महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत देने के लिए भी सरकार बजट में महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago