मनोरंजन

25 साल के वीर दास से कॉमेडी सीखने बैठे थे किंग खान, कॉमेडियन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Vir Das:  बॉलीवुड के बादशाह इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म पठान के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं कॉमेडियन वीर दास ने कुछ साल पहले शाहरुख खान के घर मन्नत गए थे. वीर दास ने किंग खान के घर अपनी इसी विजिट का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. साथ ही शाहरुख के फनी अंदाज पर भी खूब बात की.

वीर दास ने मन्नत जाने के एक्सपीरियंस को किया शेयर

दुनियाभर में स्टैंड-अप शो करने वाले कॉमेडियन वीर दास ने अपने एक नए इंटरव्यू के दौरान 25-26 साल की उम्र में मन्नत जाने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. साथ ही बताया कि शाहरुख से उनके घर के अंदर मिलने के बाद उनके साथ क्या-क्या हुआ.

शाहरुख ने पूछा क्या आप वीर दास के नाम से आए हो?

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू के दौरान वीर दास ने बताया, “किसी ने अंदर जाकर शाहरुख से कहा ‘वीर दास से कोई आया है. इसके बाद मैं अंदर गया. उन्होंने पूछा, ‘क्या आपका नाम वीर दास है, या आप वीर दास के नाम से आए हैं? इनमें से तुम कौन से हो?’ मैंने कहा, ‘मैं वीर दास से आया हूं.’ और फिर हम बैठ गए और हम जोक्स के बारे में बात कर रहे थे और कुछ चुटकुला लिखा गया और मैंने कहा, ‘सर, मुझे नहीं लगता कि यह मजेदार है.’ वह ऐसे था, ‘ठीक है, ठीक है यंग बल्ड तो आपको नहीं लगता कि यह मजेदार है, चलो, मुझे बताओ कि तुम्हें क्या लगता है कि क्या फनी है?’ वीर दास आगे बताते है, “और फिर पूरी शाम के लिए उन्होंने मुझे सुना. उस लेवल का आदमी 25 साल की उम्र के मुझसे सीखने को तैयार है.’

ये भी पढ़ें-पद्मश्री से सम्मानित रवीना टंडन ‘आरण्यक’ के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी नजर

‘लैंडिंग’ के साथ नेटफ्लिक्स पर लौटे थे वीर सालट

बता दें कि वीर दास पिछले साल दिसंबर में अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘लैंडिंग’ के साथ नेटफ्लिक्स पर लौटे थे. उनके द्वारा निर्देशित घंटे भर प्रोग्राम, वर्ल्ड ट्रैवलिंग करने, अपने देश को अपने साथ ले जाने और घर की धारणा के बारे में था. उनके आखिरी स्टैंड-अप स्पेशल ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ को बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में 2021 इंटरनेशनल एमी के लिए नॉमिनेट किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago