बिजनेस

CNG Price Hike: गाड़ी चलाना हुआ और महंगा, बढ़ गए सीएनजी के दाम, जानिए नई कीमतें

CNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से दिल्ली में CNG के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में करीब दो महीने बाद सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. शनिवार को सीएनजी के दाम में लगभग एक रु का इजाफा हुआ है और यहां सीएनजी (CNG) की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है, जिसके कारण सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है.

दिवाली से पहले बढ़े थे सीएनजी के दाम

राजधानी दिल्ली के अलावा, नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद (Ghaziabad) में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है. जबकि, गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है. इससे पहले दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा था जब IGL ने सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए थे, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए थे.

वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए थे. इसके साथ ही पीएनजी के दाम में भी इजाफा हुआ था. पीएनजी के दाम में 3 रु तक का इजाफा किया गया था.

ये भी पढ़ें: Indian Railway: ट्रेन में सफर के दौरान सामान हो गया चोरी तो परेशान न हों, ऐसे होगी नुकसान की भरपाई

बढ़ती महंगाई के बीच, सीएनजी के बढ़े दामों ने आम आदमी को एक और झटका दिया है.अब एक बार फिर दाम के बढ़ने के कारण सीएनजी चालित गाड़ियां अधिक किराया वसूल सकती हैं. ओला-उबर जैसी सर्विस भी ज्यादा चार्ज कर सकती हैं. वहीं जो लोग रोज ऑटो से सफर करते हैं, उन्हें भी अधिक किराया देना पड़ सकता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में मामूली बढ़ोतरी आई है. दूसरी तरफ, सीएनजी भी महंगा हो गया है. वहीं,भारत में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Price) की कीमतें अपडेट कर दी हैं. इस अपडेट के मुताबिक, शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल पहले की कीमत पर ही मिल रहा है.

–भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago