बिजनेस

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम स्थिर, फिर भी दिल्ली-एनसीआर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट

Petrol-Diesel 20 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है और रेट 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 79.880 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा. डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) का रेट भी आज करीब एक डॉलर बढ़कर 75.63 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

वहीं सरकारी भारतीय तेल कंपनियों ने भी 20 December 2022 को  नए दाम जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के रेट में एनसीआर के सभी चारों शहरों में उछाल दिख रहा है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, और गुरुग्राम में आज तेल के दाम बढ़ गए हैं.

इन चार शहरों में बढ़े दाम

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 31 पैसे चढ़कर 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में भी पेट्रोल 32 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 30 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है.

इसके अलावा फरीदाबाद में पेट्रोल 27 पैसे चढ़कर 97.49 रुपये लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 90.35 रुपये लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में भी पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ और 97.04 रुपये पहुंच गया, जबकि डीजल 7 पैसे चढ़कर 89.91 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में नहीं बदले दाम

भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता में भी पेट्रोल का दाम 106.03 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. जबकि, डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- बजरंगी गुंडों ने भगवा पहनकर समाज के लिए क्या त्याग किया है- ‘पठान’ विवाद पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

अपने शहर में जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

12 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

29 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago