महाकुंभ नगर: आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहे सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यात्री सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है. इसी क्रम में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों को भी श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से महाकुंभ को देखते हुए सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया है, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा में जो भी स्टाफ लगे, उसकी पृष्ठभूमि आपराधिक छवि की न हो. इसके बावजूद यदि कोई स्टाफ किसी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत विभाग में की जा सकेगी.
योगी सरकार की मंशा है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में जो भी श्रद्धालु आएं, वो यहां से आतिथ्य सेवा की एक सकारात्मक छवि लेकर वापस जाएं. इसी क्रम में पुलिस कर्मियों से लेकर रोडवेज कर्मियों तक सभी की स्किल और बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है. परिवहन विभाग की ओर से भी अपने स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है, क्योंकि अनुमान है कि बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों के माध्यम से प्रयागराज आएंगे. ऐसे में परिवहन विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपने स्टाफ को श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहा है. इसके साथ ही विभाग की ओर से सभी चालकों एवं परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टाफ में कोई भी ऐसा व्यक्ति शामिल न हो जो श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह का खतरा बन सके.
प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है, जो प्रयागराज में बसों का संचालन करेंगे. इनमें प्रयागराज से संचालित होने वाली परिवहन विभाग की बसों के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाली बसों के चालक परिचालक भी शामिल हैं. हारा प्रयास है कि जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं वो परिवहन विभाग की सेवा और उसके कार्मिकों के प्रति एक अच्छी छवि लेकर वापस जाएं. इसके लिए समस्त स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग भी लगातार संचालित की जा रही है. स्टाफ को प्रेरित किया जा रहा है कि वो श्रद्धालुओं से अच्छी तरह पेश आएं और उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करें. यदि इसके बावजूद किसी श्रद्धालु को किसी स्टाफ से शिकायत होती है या कोई स्टाफ का सदस्य किसी श्रद्धालु से मिसबिहेव करता है तो वो टोल फ्री नंबर पर या व्यक्तिगत रूप से विभाग में इसकी शिकायत कर सकता है. इसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…