देश

PM Modi Rally In Delhi: जापानी पार्क में हुई ‘परिवर्तन रैली’, बच्चों की बनाई पेटिंग देख PM ने उनसे किया ये वादा

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के जापानी पार्क में रविवार को ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित किया. इस दौरान उनकी नजर कुछ बच्चों पर पड़ी, जिन्होंने अपनी हाथों से उनकी तस्वीर बनाई थी. पीएम मोदी ने बच्चों को यह तस्वीर अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को देने को कहा और उनके नाम पत्र लिखने का वादा भी किया.

रैली संबोधित करते हुए पीएम मोदी की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने कहा, “कुछ बच्चे मेरी तस्वीर बनाकर ले आए हैं. कोई छोटा बच्चा गुलदस्ता लेकर आया है, जरा हमारे साथियों से आग्रह है कि इसको ले लीजिए. उस पर आप अपना पता लिख दीजिए. मैं चिट्ठी लिखूंगा.”

पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर लाए बच्चे

भाषण के बीच पीएम मोदी से अपनी बारे में सुनकर बच्चों ने खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि “पीएम मोदी को सुनकर अच्छा लगता है, इसलिए उनकी तस्वीर बनाई थी. वहीं, पीएम मोदी ने आज खुद इसका जिक्र मंच से किया तो हमें बहुत खुशी हुई. पीएम मोदी तस्वीर बनाने में कुछ समय लगे थे, लेकिन वो समय सार्थक हुआ. पीएम मोदी को यह तस्वीर पसंद आई. हम लोगों को बहुत खुशी है कि पीएम मोदी ने हमारी तस्वीर मांगी है.”

‘पीएम हमें पत्र लिखेंगे, हम देखने को उत्सुक’

दिल्ली रोहिणी सेक्टर-16 के रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि “उनको पेंटिंग बनाने में बहुत दिन लग गए थे. बच्चे ने बताया कि उनकी 15 साल की एक बहन की है और 9 साल का भाई है, सभी ने मिलकर युग पुरुष पीएम मोदी का फोटो बनाया था. पीएम मोदी हमें पत्र लिखेंगे, जिसको देखने के लिए हम उत्सुक हैं.”

‘मोदीजी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है’

अर्पिता ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के लिए तस्वीर बनाई और उसको फ्रेम करके उनको गिफ्ट दिया. उन्होंने बताया कि “पीएम मोदी की तस्वीर बनाने में चार घंटे लगे थे. पीएम मोदी हमारी प्रेरणा हैं, आज उन्होंने मंच से हमारी तस्वीर मंगाई, इसकी हमें बहुत खुशी है. उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया और बहुत कुछ कर रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी आज करेंगे ‘नमो भारत’ कॉर‍िडोर के दिल्ली रूट का उद्घाटन

आईएएनएस

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

5 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

9 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

36 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago