बिजनेस

भारत में 2025 तक सांस्कृतिक पर्यटन में होगी वृद्धि, त्योहारी सीजन बना पहली पसंद

वैश्विक यात्रा ऐप स्काईस्कैनर (Skyscanner) ने हाल ही में अपनी नई सांस्कृतिक पर्यटन रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारतीय यात्रियों के बीच ताजा ट्रेंड के बारे में बताया गया है. यह रिपोर्ट सांस्कृतिक यात्राओं को आराम, विलासिता और अवकाश के साथ जोड़ने वाले सार्थक अनुभवों की ओर एक बड़े बदलाव को उजागर करती है.

स्टडी से पता चलता है कि 82 प्रतिशत भारतीय 2025 में किसी क्षेत्र की सांस्कृतिक पेशकशों के आधार पर यात्रा की योजना बनाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि युवा पीढ़ी इस बदलाव का नेतृत्व कर रही है.  84 प्रतिशत मिलेनियल्स- 1981 से 1996- और 80 प्रतिशत जेनरेशन ज़ेड (Gen Z) टैवलर्स मुख्य रूप से देश में सांस्कृतिक अनुभवों के इर्द-गिर्द यात्रा की योजना बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:  भारत के समुद्री खाद्य निर्यात के लिए खुशखबरी, यूरोपीय संघ ने 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को किया सूचीबद्ध

त्यौहार बना यात्रा का आकर्षण

रिपोर्ट के अनुसार, इन यात्राओं का मुख्य आकर्षण त्यौहार हैं. ऐप ने ट्रैवलिंग प्लान में भी एक उल्लेखनीय बदलाव देखा. 76 प्रतिशत भारतीयों ने देश के प्रमुख त्यौहारों के आसपास अपनी ट्रैवलिंग प्लान में बदलाव किया है. इसके अलावा, 93 प्रतिशत यात्री प्रामाणिक परंपराओं का अनुभव करने के लिए कम प्रसिद्ध कल्चरल प्लेस की खोज कर रहे हैं.

त्योहारों से प्रेरित यात्रा के अलावा, 53 प्रतिशत लोग जयपुर और वाराणसी जैसे ऐतिहासिक शहरों की ओर आकर्षित होते हैं. स्काईस्कैनर टूल्स, जैसे कि अनदेखे स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों के लिए एक्सप्लोर एवरीवेयर सर्च फ़िल्टर, के आधार पर, 39 प्रतिशत यात्री अब ताजमहल और हम्पी सहित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों को प्राथमिकता देते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल वाराणसी के लिए खोजों में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

त्योहारी सीजन में कल्चरल ट्रैवलिंग में कोलकाता, बरसाना, हम्पी, आगरा, वाराणसी, जयपुर और केरल जैसे लोकेशन प्रमुख है.


ये भी पढ़ें: भारत ने सोलर ओपन एक्सेस क्षमता वृद्धि को लेकर शानदार आंकड़े किए पेश, जनवरी-जून अवधि में 3.8 गीगावाट क्षमता बढ़ी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

7 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

31 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago