अरुणाचल प्रदेश दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य की बड़ी विकास परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे. बैठक से पहले राज्यसभा सांसद ताई तागाक ने कहा कि गृह मंत्री के दौरे से पूरे प्रदेश में उत्साह है और लोगों को उम्मीद है कि वे सीमावर्ती इलाकों व आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के साथ-साथ विकास के बीच जरूरी व्यवस्थाओं की बहाली पर भी ध्यान देंगे.
समीक्षा बैठक से पहले अमित शाह ने ईटानगर के पास बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के परेड ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ में हिस्सा लिया. इस दौरान जवानों और अधिकारियों के बीच संवाद व सौहार्द का माहौल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी
बांदेरदेवा में प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर अवॉर्ड समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने सुरक्षा मोर्चे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पुलवामा में कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आखिरी सक्रिय स्थानीय कश्मीरी आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया है.
अमित शाह ने गर्व के साथ कहा कि इस कार्रवाई के बाद यह कहा जा सकता है कि कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा है और जो भी बचे हैं, वे विदेशी आतंकी हैं.
नब्बे के दशक के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब आतंकवाद चरम पर था और भारत की पकड़ को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के इंग्लैंड चले जाने के बावजूद सुरक्षा बलों ने ही कश्मीर को देश से जोड़े रखा.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर
-भारत एक्सप्रेस
अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…
Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…
Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…
वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…