बिजनेस

DII ने 2025 की पहली छमाही में भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए 3.5 लाख करोड़ रुपए

भारतीय शेयर बाजार को लेकर घरेलू निवेशक बुलिश बने हुए हैं और 2025 की शुरुआत से अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेटा के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) इस साल एक जनवरी से लेकर 25 जून तक भारतीय शेयर बाजार में 3,54,861.75 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं. जनवरी से जून तक, सभी महीनों में डीआईआई निवेश सकारात्मक रहा है.

डीआईआई की ओर से निवेश ऐसे समय पर हुआ है जब वैश्विक कारणों के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था.

2025-26 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था

डेटा के अनुसार, डीआईआई ने जनवरी में 86,591.80 करोड़ रुपए का निवेश किया था. वहीं, फरवरी में 64,853.19 करोड़ रुपए, मार्च में 37,585.68 करोड़ रुपए, अप्रैल में 28,228.45 करोड़ रुपए, मई में 67,642.34 करोड़ रुपए और जून (1-25 तक) 69,960.63 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

डीआईआई के लगातर निवेश करने की वजह भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. इसकी वजह सामान्य से अधिक मानसून और मौद्रिक नीति में नरमी आना है.

एफआईआई का मिला-जूला रहा प्रदर्शन

दूसरी तरफ, अस्थिर वैश्विक माहौल के कारण एफआईआई का प्रदर्शन मिला जुला रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जनवरी और फरवरी में क्रमश: 87,374.66 करोड़ रुपए और 58,988.08 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. वहीं, मार्च में 2,014.18 करोड़ रुपए, अप्रैल में 2,735.02 करोड़ रुपए और मई में 11,773.25 करोड़ रुपए का निवेश किया था.

हालांकि, जून (1-25 तक) एफआईआई 5,670.92 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं.

वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन इस साल की पहली छमाही (25 जून तक)में मजबूत रहा है. इस दौरान एनएसई के मुख्य सूचकांक ने निफ्टी ने करीब 7 प्रतिशत और सेंसेक्स ने 6 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है.


ये भी पढ़ें: भारत में स्विस घड़ियों का बढ़ता जा रहा है क्रेज, बिक्री में 10% से ज्यादा उछाल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

17 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

60 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago