बिजनेस

घरेलू टायर उद्योग में इस वित्त वर्ष 7-8% की वृद्धि का अनुमान, रिप्लेसमेंट डिमांड बनी सहारा

Tyre Industry Growth: भारतीय टायर उद्योग इस वित्त वर्ष में 7 से 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर सकता है. जानकारों का कहना है कि यह बढ़त मुख्य रूप से रिप्लेसमेंट डिमांड यानी पुराने टायरों की जगह नए टायर खरीदने की मांग से होगी, जबकि ऑटोमोबाइल कंपनियों (OEMs) से मिलने वाले ऑर्डर अपेक्षाकृत धीमे रह सकते हैं.

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंघानिया ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा कि भारतीय टायर उद्योग लगातार एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड रहा है और वित्त वर्ष 2024-25 में निर्यात 25,000 करोड़ रुपये से ऊपर चला गया है.

उन्होंने आगे कहा ‘वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू रिप्लेसमेंट डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है, भले ही ऑरिजिनल इक्विपमेंट (OE) की खरीदारी थोड़ी सुस्त हो. उद्योग का विकास लगातार क्षमता विस्तार, उत्पादन दक्षता में सुधार और अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर जोर देने की वजह से संभव हो रहा है.’

निदेशक अंशुमन सिंघानिया का कहा कि आने वाले त्योहारों का सीजन, हाल ही में रेपो रेट में कटौती और अनुकूल मानसून की वजह से उपभोक्ताओं की खरीदारी भावना में तेजी आने की उम्मीद है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग सेक्टर से भी उम्मीदें

अपोलो टायर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) गौरव कुमार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मांग और बेहतर होगी. उनका मानना है कि बरसात के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग सेक्टर में फिर से रफ्तार लौटेगी. कच्चे माल की कीमतों पर उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही (Q2) में लागत मौजूदा स्तर से थोड़ी कम रहने की उम्मीद है, लेकिन विनिमय दरों में अस्थिरता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

टू-व्हीलर से ज्यादा ग्रोथ की संभावना

आईक्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड (कॉरपोरेट रेटिंग्स) श्रीकुमार कृष्णमूर्ति ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन और पैसेंजर वाहन सेगमेंट में टायर की मांग दोपहिया वाहनों की तुलना में कुछ पीछे रह सकती है. उन्होंने बताया कि ‘रिप्लेसमेंट डिमांड जो उद्योग का सबसे बड़ा हिस्सा है, उसे ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर भावनाओं, त्योहारों की मांग और ब्याज दरों में कटौती से उपभोग बढ़ने की उम्मीद से सहारा मिलेगा. हालांकि शहरी मांग फिलहाल कमजोर है.’

कृष्णमूर्ति ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियों और अमेरिका की ओर से संभावित टैरिफ जैसी अनिश्चितताओं की वजह से टायर निर्यात पर दबाव रह सकता है. क्रिसिल रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट में भी कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में टायर उद्योग की आय में 7-8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसका सबसे बड़ा कारक रिप्लेसमेंट डिमांड होगा. रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया है कि टायरों में बढ़ती प्रीमियमाइजेशन की प्रवृत्ति से कंपनियों को औसत बिक्री मूल्य (रियलाइजेशन) बढ़ाने में थोड़ी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: PLI स्कीम से भारत बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो समेत इन सेक्टर में दिखी जबरदस्त बढ़त

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago