EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी.
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमायट्रिप ने अपने नए प्रोग्राम ‘EaseMyTrip 2.0’ की शुरुआत की है. कंपनी के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस पहल के तहत ईजमायट्रिप उन स्केलेबल बिजनेस के साथ साझेदारी करेगी जो ट्रैवल, वेलनेस एंड ब्यूटी, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स, इंश्योरेंस, एयरपोर्ट सर्विसेज, एक्सपीरियंस एंड लाइफस्टाइल और एजुकेशन ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.
कंपनी 49% तक इक्विटी लेकर इन बिजनेस को पूंजी, अपने 3 करोड़ से अधिक ग्राहक आधार, ब्रांड विश्वास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए स्केल करने में मदद करेगी.
निशांत पिट्टी ने बताया कि संस्थापक अपने बिजनेस का संचालन नियंत्रण अपने पास रख सकेंगे, जबकि ईजमायट्रिप पूंजी, वितरण और इकोसिस्टम सपोर्ट प्रदान करेगी. इच्छुक उद्यमियों से बिजनेस प्लान, पिछले प्रदर्शन रिकॉर्ड और 3 साल की वित्तीय अनुमान भेजने को कहा गया है. इसके लिए vikash.goyal@easemytrip.com पर संपर्क किया जा सकता है.
हाल ही में, मई 2025 में निशांत पिट्टी ने चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसे ऐप्स भारतीय सैनिकों की यात्रा जानकारी लीक कर सकते हैं, जो संवेदनशील डेटा के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
अपनी नई पहल के साथ ईजमायट्रिप भारतीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और देश में बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…