Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने खोली चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स की पोल, डेटा लीक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

निशांत पिट्टी ने चीन से संबंधित ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर भारतीय सशस्त्र बलों की रियायती टिकट बुकिंग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. उन्‍होंने कहा कि जवानों की डिफेंस आईडी से हमारा डेटा लीक हो सकता है.

EaseMyTrip Nishant Pitti
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने लोगों को चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया है. आज उन्‍होंने एक ट्वीट में इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा किए.

निशांत पिट्टी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मी अपनी डिफेंस आईडी दर्ज करके दिल्ली से कोच्चि जैसे रूट्स के लिए रियायती टिकट बुक कर रहे हैं.

निशांत पिट्टी ने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया से भारतीय सैनिकों की यात्रा की जानकारी, जैसे तारीख और गंतव्य, चीनी कंपनियों तक पहुंच सकती है, जो भारत के लिए संवेदनशील डेटा लीक का कारण बन सकता है.

उन्होंने कहा, “हमारे दुश्मन यह जान सकते हैं कि हमारे सैनिक कहां जा रहे हैं. इस खामी को तुरंत ठीक करना होगा.” स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया कि यह छूट सशस्त्र बलों, उनके परिवार और युद्ध विधवाओं के लिए लागू है, लेकिन इसके लिए वैध आईडी दिखाना अनिवार्य है.

यह भी पढिए: निशांत पिट्टी ने लोगों से की अपील, बोले- तुर्की और अजरबैजान की न करें यात्रा करें, जानें क्या है वजह

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई यूजर्स ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चाइना से जुड़े ट्रैवल प्लेटफॉर्म को सुरक्षा खतरा करार दिया है.

कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सशस्त्र बलों के लिए स्थायी छूट की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन ऐसी जोखिम भरी प्रणाली से नहीं. इस मामले ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढिए: EaseMyTrip का बड़ा दावा – चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, सतर्क रहें हिंदुस्‍तानी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital