खेल

एशिया कप में India-Pakistan Match पर विवाद तेज, केदार जाधव बोले- मैच का हो बहिष्कार

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ही भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Match) को लेकर माहौल गरमा गया है. 14 सितंबर को दुबई में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर बहिष्कार की मांग तेज हो गई है. कई पूर्व क्रिकेटर और नेता इस मैच को न खेलने की सलाह दे रहे हैं.

पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव का बयान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan Match) के बीच होने वाले मैच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने कहा,

“मुझे लगता है कि भारतीय टीम को बिल्कुल यह मैच नहीं खेलना चाहिए. जहां तक भारत का सवाल है मुझे लगता है कि भारत जहां भी खेलेगा जीतेगा ही, लेकिन यह मैच बिल्कुल नहीं खेला जाना चाहिए और वे खेलेंगे भी नहीं. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं ऑपरेशन सिंदूर हिट है, सफल है.”

हरभजन सिंह और अजहरुद्दीन भी विरोध में

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी पहले ही कह दिया था कि देश पहले और क्रिकेट बाद में आता है. उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था. वहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने भी कहा कि पाकिस्तान से खेलने का फैसला बोर्ड को लेना चाहिए लेकिन उनका निजी मत विरोध में है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की चिंता

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने भी भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Match) ना होने की दुआ की है. उनका कहना है कि मौजूदा हालात में अगर मैच हुआ तो भारतीय फैंस पाकिस्तान को बुरी तरह निशाना बना सकते हैं. उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

इसे भी पढ़ें-Virat Kohli Debut: जब क्रिकेट को मिला नया सितारा, क्या है ’18’ नंबर का कोहली से कनेक्शन, जानें “किंग” बनने की कहानी

कुल मिलाकर एशिया कप शुरू होने से पहले ही भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासी और भावनात्मक बहस तेज हो गई है. अब देखना ये होगा की BCCI और एशिया क्रिकेट काउंसिल इस पर क्या फैसला लेता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

51 minutes ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

1 hour ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

2 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

2 hours ago