Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्क (Tariff) लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) लाल निशान में खुले. सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,994 पर और निफ्टी 140 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717 पर था.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 457 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,484 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,037 पर थाय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि,
“निवेशकों के नजरिए से यह समझना जरूरी है कि अगस्त के मध्य में शुरू होने वाली बातचीत के बाद 25 प्रतिशत टैरिफ कम हो जाएगा. भारत पर लगाया गया टैरिफ अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों में तय दरों से कहीं ज्यादा है.यह ट्रंप की रणनीति का हिस्सा है, जिससे भारत से अन्य क्षेत्रों में बेहतर सौदे हासिल किए जाएं और अंततः टैरिफ दर लगभग 20 प्रतिशत या उससे कम हो सकती है.”
इसे भी पढ़ें- मुंबई के मलाड में दिल दहला देने वाली घटना, खराब लिखावट पर भड़की टीचर ने जलती मोमबत्ती पर रख दी बच्चे की हाथ
वहीं उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के 24,500 के सपोर्ट स्तर से नीचे जाने की संभावना नहीं है. निवेशक घरेलू अर्थव्यवस्था पर केंद्रित सेक्टर्स जैसे प्राइवेट बैंक, दूरसंचार, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, होटल और चुनिंदा ऑटो शेयरों (जिन्होंने पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है) पर ध्यान केंद्रित करते हुए गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं.
सुबह लगभग सभी मुख्य सूचकांक लाल निशान में थे. ऑटो, एनर्जी, फार्मा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी और पीएसई में सबसे अधिक गिरावट थी. सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, भारती एयरटेल, रिलायंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, एसबीआई, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे. इटरनल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी और एचयूएल टॉप गेनर्स थे.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 30 जुलाई को लगातार आठवें सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 850 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगातार 18वें सत्र में अपनी खरीदारी की गति बनाए रखी और उसी दिन 1,829 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…