Bharat Express DD Free Dish

मुंबई के मलाड में दिल दहला देने वाली घटना, खराब लिखावट पर भड़की टीचर ने जलती मोमबत्ती पर रख दी बच्चे की हाथ

Maharashtra में मुंबई के मलाड इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां टीचर ने एक बच्चे को अमानवीय सजा दी है.

मुंबई के मलाड में दिल दहला देने वाली घटना, खराब लिखावट पर भड़की टीचर ने जलती मोमबत्ती पर रख दी बच्चे की हाथ - भारत एक्सप्रेस

मुंबई (Mumbai) के मलाड (Malad) में खराब हैंडराइटिंग (poor handwriting) से भड़की (angry) ट्यूशन टीचर (tuition teacher) ने एक मासूम (innocent) बच्चे (child) का हाथ जलती मोमबत्ती (burning candle) पर रख दिया; मुंबई क्राइम (Mumbai crime) की इस घटना में ट्यूशन टीचर द्वारा छात्र का हाथ जलाने (tution teacher burnt student hand) के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी टीचर की गिरफ्तारी (arrested) हो सकती है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई के मलाड इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक टीचर ने 8 साल के बच्चे को ऐसी सजा दी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. टीचर द्वारा दी गई सजा कल्पना से परे है.

क्या है मामला ?

बताया जा रहा है कि टीचर राजश्री राठौड़ (Rajshree Rathore) के पास एक 8 साल का मासूम बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था. उस बच्चे का आरोप इतना था कि उसकी लिखावट अच्छी नहीं थी. बस इतना के लिए उससे नाराज टीचर ने जलती हई मोमबत्ती पर बच्चे की हाथ रख दी. जिससे बच्चे का हाथ जल गया. जिसके बाद अभिभावक ने टीचर के खिलाफ शिकायत की है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.

टीचर ने बच्चे को दी अमानवीय सजा

बताया जा रहा है कि 8 साल का एक मासूम बच्चा टीचर राजश्री के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था. उस बच्चे का आरोप बस इतना था कि उसकी हैंडराइटिंग अच्छी नहीं थी. बस इसी बात पर टीचर ने उससे नाराज होकर बच्चे का हाथ जलती हुई मोमबत्ती पर रख दी. जिससे बच्चे का हाथ जल गया. जिसके बाद परिजनों ने टीचर के खिलाफ शिकायत की है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- Trump’s Tariff on India: ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर भड़का विपक्ष, PM Modi पर साधा निशाना, कही ये बात

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चा कक्षा 3 में पढ़ता है. वह जेपी डेक्स बिल्डिंग में रहने वाली राजश्री राठौड़ के पास रोज़ाना ट्यूशन पढ़ने जाता था. जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन पीड़ित बच्चे की बहन उसे ट्यूशन छोड़ने गई थी. टीचर ने रात में बहन को फोन करके कहा कि वह बच्चे को ले जा सकती है. घर पहुंचते ही बच्चे ने अपने पिता को सारी बात बताई. जिसके बाद बच्चे के पिता ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read