बिजनेस

GST Council Meeting: ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कसीनो खेलना पड़ेगा महंगा! जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में फैसला संभव

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक आज दिल्ली में हो रही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं, जिसमें शामिल तमाम मंत्री ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर टैक्स को लेकर चर्चा कर सकते हैं. ऑनलाइन गेमिंग के अलावा काउंसिल, जीएसटी ट्रिब्यूनल और उसकी पीठों के गठन पर भी चर्चा कर सकती है. परिषद ने जीएसटी से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे टैक्स रेट, छूट, सीमा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब तक, परिषद ने 49 बैठकें की हैं और इसके निर्णयों का भारत में जीएसटी कार्यान्वयन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है.

मल्टीपलेक्स में खाने-पीने के खर्च में कटौती

बता दें कि आज के जीएसटी काउंसिल की बैठक में मल्टीप्लेक्स या अन्य सिनेमाहॉल में खाने पीने के खर्च में कटौती पर फैसला किया जा सकता है. फिटमेंट समिति ने जीएसटी परिषद से यह कहा है कि सिनेमा हॉल में परोसे जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों पर पांच प्रतिशत कर लगाया जाए न कि 18 प्रतिशत जैसा कि कुछ मल्टीप्लेक्स में किया जा रहा है. कर्नाटक सरकार ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है और परिषद से इसे स्पष्ट करने की मांग की है. अगर बैठक में सिनेमाहॉल में खाने-पीने पर टैक्स की कटौती होगी तो आपके जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

6 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago