देश

SDM Jyoti Maurya Case: जिला कमांडेंट मनीष दुबे जांच में पाए गए दोषी, पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप, अब निलंबित करने की तैयारी

एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ चल रही जांच पूरी हो हई है, जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे को दोषी बताया गया है. जिसके बाद अब उनके निलंबन की सिफारिश की गई है. मनीष दुबे की विभागीय जांच का जिम्मा डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह को सौंपा गया था. पिछले कुछ समय से ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. जांच पूरी होने के बाद अब रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की तैयारी चल रही है.

जांच में दोषी पाए गए मनीष दुबे

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में मनीष दुबे से जुड़े तीन मामलों का जिक्र किया गया है. जिसमें पहला मामला एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ रिश्ते, दूसरा मामला अमरोहा जिले से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर आरोप लगाए थे. महिला होमगार्ड का आरोप है कि कमांडेंट उसे अकेले मिलने के लिए बुलाते थे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी थी. महिला ने मामले को लेकर डीजी होम से भी शिकायत की थी.

पत्नी ने भी मनीष दुबे पर लगाए गंभीर आरोप

मनीष दुबे का तीसरा मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है. जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने लिखित में बयान देते हुए आरोप लगाया है कि मनीष दुबे शादी के बाद अब दहेज में उनके परिवार वालों से 80 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.

ज्योति मौर्य ने दिया था लिखित में बयान

बता दें कि इससे पहले मामले की जांच के दौरान एसडीएम ज्योति मौर्य को भी तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने डीआईजी संतोष सिंह को लिखित में बयान देते हुए कहा था कि पति आलोक मौर्य से उनका विवाद चल रहा है. जिसमें ज्योति मौर्य ने प्रयागराज के धूमनगंज में आलोक के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. अभी फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है.

यह भी पढ़ें- 14 जुलाई भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3 मिशन, पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित

आलोक मौर्य ने लगाए थे गंभीर आरोप

एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि ज्योति मौर्य एसडीएम बनते ही उसको छोड़ दिया था. जिसके बाद ज्योति जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ रिलेशन में आ गई थीं, दोनों के बीच अवैध संबंध हैं. आलोक ने ये भी कहा था कि उसने ज्योति मौर्य की पढ़ाई करवाई और पीसीएस बनने में मदद की थी, लेकिन अब वो साथ रहने को तैयार नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

12 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

30 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

37 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

40 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 hour ago