Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

GST Council Meeting: ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कसीनो खेलना पड़ेगा महंगा! जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में फैसला संभव

ऑनलाइन गेमिंग के अलावा काउंसिल, जीएसटी ट्रिब्यूनल और उसकी पीठों के गठन पर भी चर्चा कर सकती है. परिषद ने जीएसटी से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे टैक्स रेट, छूट, सीमा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

GST Council Meeting

GST Council Meeting

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक आज दिल्ली में हो रही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं, जिसमें शामिल तमाम मंत्री ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर टैक्स को लेकर चर्चा कर सकते हैं. ऑनलाइन गेमिंग के अलावा काउंसिल, जीएसटी ट्रिब्यूनल और उसकी पीठों के गठन पर भी चर्चा कर सकती है. परिषद ने जीएसटी से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे टैक्स रेट, छूट, सीमा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब तक, परिषद ने 49 बैठकें की हैं और इसके निर्णयों का भारत में जीएसटी कार्यान्वयन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है.

मल्टीपलेक्स में खाने-पीने के खर्च में कटौती

बता दें कि आज के जीएसटी काउंसिल की बैठक में मल्टीप्लेक्स या अन्य सिनेमाहॉल में खाने पीने के खर्च में कटौती पर फैसला किया जा सकता है. फिटमेंट समिति ने जीएसटी परिषद से यह कहा है कि सिनेमा हॉल में परोसे जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों पर पांच प्रतिशत कर लगाया जाए न कि 18 प्रतिशत जैसा कि कुछ मल्टीप्लेक्स में किया जा रहा है. कर्नाटक सरकार ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है और परिषद से इसे स्पष्ट करने की मांग की है. अगर बैठक में सिनेमाहॉल में खाने-पीने पर टैक्स की कटौती होगी तो आपके जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital