बिजनेस

वित्त मंत्रालय 9 अक्टूबर से वित्त वर्ष 27 का वार्षिक बजट बनाने की तैयारी करेगा शुरू, मंत्रालयों को भेजा गया सर्कुलर

Budget 2026-2027: भारत से निर्यात होने वाले माल पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ और भू-राजनीति में बढ़ती अनिश्चितताओं के मद्देनज़र वित्त मंत्रालय 9 अक्टूबर से ही वार्षिक बजट 2026-27 के लिए तैयार शुरू करेगा.

केंद्र सरकार को अगले वर्ष के बजट में मांग बढ़ाने, रोज़गार सृजन और अर्थव्यवस्था को 8 प्रतिशत से अधिक की निरंतर विकास दर पर लाने के मुद्दों पर ध्यान देना होगा. सरकार का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3-6.8 प्रतिशत के बीच बढ़ेगी.

9 अक्टूबर से शुरू होंगी प्री-बजट मीटिंग

आर्थिक मामलों के विभाग के बजट सर्कुलर (2026-27) के अनुसार, “सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में प्री-बजट मीटिंग 9 अक्टूबर, 2025 से शुरू होंगी.” सर्कुलर में आगे कहा गया है, “वित्तीय सलाहकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सेक्शन I से VII में जरूरी जानकारी 3 अक्टूबर, 2025 से पहले या उससे पहले ठीक से दर्ज कर लिए जाएं.”

बताया गया है कि 2026-27 के बजट अनुमानों को प्री-बजट मीटिंग के पूरा होने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा. हालांकि संशोधन के लिए बैठकें नवंबर 2025 तक जारी रहेंगी.

राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है

2026-27 का बजट संसद के बजट सत्र के पहले भाग के दौरान 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. चालू वित्त वर्ष के बजट में नॉमिनल टर्म पर 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है, जबकि राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

बता दें कि मोदी सरकार ने फरवरी के अंत में बजट पेश करने की परंपरा को समाप्त कर दिया. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार 1 फरवरी, 2017 को वार्षिक बजट पेश किया था.

बजट को समय से पहले पेश करने के साथ मंत्रालयों को अब अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही उनके बजटीय राशि का आवंटन किया जाता है. इससे सरकारी विभागों को खर्च करने के लिए अधिक छूट मिलती है, साथ ही कंपनियों को व्यावसायिक और कराधान योजनाओं के अनुकूल होने का समय भी मिलता है.


ये भी पढ़ें: GST परिषद की बैठक में 150 से अधिक उत्पादों पर कर दरों में हो सकती है कटौती, पराठा-रोटी पर जीएसटी में छूट देने पर विचार


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

7 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago