यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बातचीत तेज
SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत तेज हो गई है. दोनों दलों के नेता सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेताओं की अहम बैठक हुई. बैठक में 403 विधानसभा सीटों में से आधे से ज्यादा सीटों पर बात होने की जानकारी सामने आई है. कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि अगली दो बैठकों में सीट बंटवारे पर फैसला हो सकता है.
यह बैठक कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई. इसमें समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव और सांसद राजीव राय शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस की तरफ से यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं. बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने बातचीत को लेकर अपनी बात रखी.
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है. सीटों को लेकर चर्चा सकारात्मक रही है और अगली दो बैठकों में बाकी मुद्दों पर भी बात पूरी हो सकती है.
उन्होंने बताया कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से आधे से ज्यादा सीटों पर चर्चा हो चुकी है. हर सीट को लेकर आंकड़ों के आधार पर बातचीत की गई है. गौतम ने कहा कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं. जल्द ही सीट बंटवारे पर फैसला होने और गठबंधन की घोषणा होने की उम्मीद है.
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी बैठक के बाद बातचीत की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर आमने-सामने चर्चा हो रही है. अभी चुनाव में समय है, इसलिए सभी सीटों पर विस्तार से बात की जाएगी.
राम गोपाल यादव ने साफ कहा कि फिलहाल बातचीत जारी है और सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम नतीजा नहीं निकला है. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 26 सीटें देने की पेशकश की है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिन्हें बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है, वे इस काम में लगे हुए हैं. अभी सीटों को लेकर क्या चर्चा हुई है और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन हमेशा चुनाव जीतने के मकसद से किए जाते हैं. समाजवादी पार्टी आने वाली बड़ी राजनीतिक लड़ाई को देखते हुए सीटों के बंटवारे में जरूरी तालमेल और समझौते करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसी राजनीतिक मशीन का मुकाबला करने के लिए उसी हिसाब से तैयारी करनी होगी.
अखिलेश यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग और EVM को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से काम करने की है, लेकिन अब उन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी करीब 3 करोड़ वोट बढ़ाने की योजना बना रही है. इसके साथ ही उन्होंने EVM रखे जाने वाले वेयरहाउस में मशीनों की देखरेख और सर्विसिंग करने वाले इंजीनियरों की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए.
-भारत एक्सप्रेस
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…