बिजनेस

फॉक्सकॉन ने भारत में करेगा 1.5 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, सिंगापुर ब्रांच ने खरीदे अरबों शेयर

एप्पल आईफोन के लिए प्रमुख आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन चीन के बाहर सप्लाई चेन स्थापित करना चाहता है. इसी कड़ी में ताइवान की टेक्नोलॉजी दिग्गज भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए 1.5 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश कर रही है.

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने कहा कि उसकी सिंगापुर स्थित ब्रांच ने 12.7 अरब शेयरों की खरीद के साथ भारतीय सहायक कंपनी में 1.5  शेयर डॉलर का निवेश किया है.

भारत में संयुक्त रूप से सेमीकंडक्टर चीप बनाएगी Foxconn

फॉक्सकॉन की भारतीय सहायक कंपनी युजान टेक्नोलॉजी इंडिया तमिलनाडु में स्मार्टफोन के लिए कंपोनेंट्स बनाती है. पिछले सप्ताह भारत सरकार ने फॉक्सकॉन को एचसीएल ग्रुप के साथ 3,700 करोड़ रुपए के संयुक्त उद्यम के हिस्से के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक सेमीकंडक्टर प्लांट बनाने की मंजूरी दी थी.

यह प्लांट मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और दूसरे डिस्प्ले से लैस डिवाइस के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का उत्पादन करेगा. इसे हर महीने 20,000 वेफर्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी आउटपुट क्षमता 36 मिलियन यूनिट प्रति महीने है.

तेजी से आकार ले रहा है देश का सेमीकंडक्टर सेक्टर

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर यूनिट्स निर्माण के एडवांस स्टेज में हैं. इस छठी यूनिट के साथ, भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ता जाएगा.”

भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर तेजी से आकार ले रहा है. कई राज्यों में कटिंग-एज डिजाइन इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किए गए हैं, राज्य सरकारें सक्रिय रूप से डिजाइन फर्मों को ऑपरेशनल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं.

शैक्षणिक और स्टार्टअप स्तर पर 270 संस्थानों और 70 स्टार्टअप में छात्र और इनोवेटर नेक्स्ट जनरेशन के सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट बनाने के उद्देश्य से एडवांस डिजाइन टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं.

वैश्विक कंपनियां  भारत में ऑपरेशन शुरू करने को इच्छुक

वहीं, सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार हो रहा है. प्रमुख उपकरण निर्माता एप्लाइड मटेरियल्स और लैम रिसर्च जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों ने भारत में परिचालन स्थापित किया है. मर्क, लिंडे, एयर लिक्विड और आईनॉक्स जैसे रासायनिक और गैस आपूर्तिकर्ता भी बढ़ते घरेलू सेमीकंडक्टर क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं.

मोबाइल, लैपटॉप, सर्वर, मेडिकल उपकरण, डिफेंस सिस्टम और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि से सेमीकंडक्टर की मांग में उछाल के कारण, इस आगामी प्लांट से केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण में योगदान मिलने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: अप्रैल माह में मुद्रास्फीति दर गिरी, कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए राहत भरे संकेत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

5 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago