अडानी ग्रुप और भारतीय निवेशकों के लिए अमेरिका से अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिकी न्याय विभाग (US DOJ) ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार अजय भुटोरिया ने इसे एक “विशाल कानूनी जीत” और भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक ‘टर्निंग पॉइंट’ करार दिया है.
सिलिकॉन वैली से जारी अपने एक बयान में अजय भुटोरिया ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई व्यापक समीक्षा के बाद ही यह बड़ा फैसला लिया गया है. यह निर्णय इस बात को साबित करता है कि अभियोजक कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने में पूरी तरह से विफल रहे.
इसके अलावा, अजय भुटोरिया ने अडानी एंटरप्राइजेज के समानांतर ‘सिविल सेटलमेंट्स’ का भी जिक्र किया. कंपनी ने US ‘सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन’ (SEC) और ऐतिहासिक एलपीजी आयात जांच से जुड़े ट्रेजरी विभाग के साथ हाल ही में 275 मिलियन डॉलर का सफल रेजोल्यूशन (Resolution) पूरा कर लिया है, जिससे सभी कानूनी अड़चनें समाप्त हो गई हैं.
कानूनी कार्यवाही बंद होने से एक बहुत बड़ी बाधा दूर हो गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर काम कर रही भारतीय कंपनियों में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. अब अडानी ग्रुप का पूरा फोकस अमेरिका में व्यापार विस्तार पर है. अजय भुटोरिया ने बताया कि अडानी ग्रुप द्वारा अमेरिका में प्रस्तावित 10 अरब डॉलर (लगभग 84,000 करोड़ रुपये) का विशाल निवेश अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रौद्योगिकी (Technology) के विकास के लिए एक सच्चा ‘गेमचेंजर’ साबित होगा.
ये भी पढ़ें: अडानी ग्रीन का आंध्र प्रदेश में ‘मेगा प्रोजेक्ट’: 2250 MW के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट को CM नायडू की हरी झंडी
जो बिडेन के पूर्व सलाहकार रहे अजय भुटोरिया हमेशा से भारत-अमेरिका संबंधों के प्रबल समर्थक रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अडानी ग्रुप के इस 10 अरब डॉलर के प्रस्तावित निवेश से अमेरिका में लगभग 15,000 प्रत्यक्ष नौकरियां (Direct Jobs) पैदा होंगी. इसके जरिए अमेरिकी बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) और तकनीकी नेटवर्क को जबरदस्त मजबूती मिलेगी. गौतम अडानी की इस बड़ी ‘कानूनी क्लीन चिट’ ने न सिर्फ निवेशकों का हौसला बढ़ाया है, बल्कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को भी एक नई उड़ान दी है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…