Gautam Adani
Gautam Adani: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को विक्रम-1 के सफल ऑर्बिटल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी. उन्होंने इस मिशन को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि और आत्मनिर्भर भारत की सच्ची मिसाल बताया.
गौतम अदाणी ने कहा कि विक्रम-1 की पहली सफल ऑर्बिटल उड़ान देश के तेजी से बढ़ते कमर्शियल स्पेस सेक्टर में एक नए अध्याय की शुरुआत है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गौतम अदाणी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक पवन चंदना और भरत डाका के साथ पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने इस ऐतिहासिक मिशन में सहयोग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो और इन-स्पेस की भी सराहना की.
अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा कि विक्रम-1 ने अपनी पहली ऑर्बिटल उड़ान के दौरान मिशन के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इसके साथ ही भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने इतिहास रच दिया है.
Massive congratulations to @PawanKChandana, @bharathdaka, the brilliant @SkyrootA team and the enablers at ISRO and IN-SPACe.
History has been made as India’s private space sector enters a new era with Vikram-1 acing all mission objectives on its maiden orbital flight. True… pic.twitter.com/KiJ5nJ4v7t
— Gautam Adani (@gautam_adani) July 18, 2026
इस उपलब्धि को भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रमाण बताते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि मिशन ने आत्मनिर्भर भारत के वास्तविक अर्थ को दुनिया के सामने रखा है.
उन्होंने स्काईरूट की युवा टीम की भी प्रशंसा की, जिसकी औसत उम्र केवल 28 वर्ष है. अदाणी ने कहा कि इस टीम ने युवा भारत की प्रतिभा, क्षमता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया है.
इससे पहले स्काईरूट एयरोस्पेस ने ‘मिशन आगमन’ के तहत विक्रम-1 को लॉन्च किया. इसके साथ ही भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया, जहां किसी निजी कंपनी ने ऑर्बिटल लॉन्च को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है.
डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखे गए इस रॉकेट को छोटे उपग्रहों को पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊंची लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए तैयार किया गया है. इससे भारत की कमर्शियल स्पेस सेक्टर से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…