Nawada Liquor Seized:अमन/नवादा: बिहार के नवादा जिले में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोविंदपुर जांच चौकी के पास से ₹10 लाख मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है.
पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने शराब को पिकअप वैन में अंडे के कार्टनों के नीचे छिपा रखा था. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में 594 लीटर शराब के साथ झारखंड के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस खेप को खगड़िया ले जा रहे थे.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में नवादा जिले के गोविंदपुर जांच चौकी के समीप विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने शराब को छिपाने का बेहद शातिर तरीका अपनाया था.
दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते बिहार में शराब की एक बड़ी खेप तस्करी के जरिए लाई जा रही है. सूचना मिलते ही गोविंदपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई. इसी दौरान एक पिकअप वैन को रोककर जब उसकी जांच की गई, तो उसमें अंडे के 66 कार्टन मिले. जब इन कार्टनों को हटाया गया, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. कार्टनों के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई थी.
वाहन से 375 एमएल की कुल 1,584 बोतलें (कुल 594 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी तुरंत जब्त कर लिया. इस मामले में गाड़ी के चालक अभिजीत कुमार (22 वर्ष) और शराब कारोबारी बंटी कुमार (22 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले हैं.
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे इस अवैध खेप को खगड़िया जिले में डिलीवर करने जा रहे थे. उत्पाद विभाग ने दोनों तस्करों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा केस: 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी, अब खुलेगा गबन का पूरा राज?
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…