Gautam Adani Vande Bharatam
Gautam Adani Vande Bharatam: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ने अपने 64वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार (25 जून) को ‘वंदे भारतम’ नामक एक राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य देशभर के नवाचारकों, उद्यमियों और बदलाव लाने वाले प्रतिभाशाली लोगों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है.
यह पहल देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 800 से अधिक जिलों तक पहुंचेगी. कार्यक्रम में उम्र, पेशा, शैक्षणिक योग्यता या व्यवसाय के स्तर की कोई बाध्यता नहीं होगी. कोई भी व्यक्ति अपने विचार, नवाचार, प्रोटोटाइप, स्टार्टअप या स्थापित व्यवसाय के साथ आवेदन कर सकता है.
अडानी समूह के अनुसार भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है, लेकिन अब भी 80 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप संस्थापक केवल पांच बड़े शहरों से आते हैं. ‘वंदे भारतम’ का लक्ष्य छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी उद्यमशील प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है.
इस पहल के तहत प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, सतत विकास, कृषि, पारंपरिक हस्तशिल्प और सामुदायिक समाधान जैसे क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. महिलाओं, जनजातीय समुदायों, ग्रामीण नवाचारकों, दिव्यांग उद्यमियों और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर काम करने वालों के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
आवेदनों का मूल्यांकन नवाचार, उद्यमशील क्षमता, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव और विस्तार की संभावनाओं के आधार पर किया जाएगा. राज्य और क्षेत्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद 75 फाइनलिस्टों को अहमदाबाद आमंत्रित किया जाएगा.
यहां उन्हें मेंटरशिप, उद्योग जगत के विशेषज्ञों से संवाद, निवेशकों से मुलाकात और बिजनेस लीडर्स के साथ काम करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के तहत पुरस्कार राशि और विभिन्न श्रेणियों में सम्मान भी दिए जाएंगे, जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी.
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गौतम अडानी ने कहा, “जब मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी, तब मेरे पास कुछ नहीं था. आज मैं जो भी हूं और मैंने जो कुछ हासिल किया है, वह भारत की मिट्टी की देन है. हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अवसर हर कोने तक नहीं पहुंच पाए हैं.”
उन्होंने कहा कि ‘वंदे भारतम’ उन नवाचारकों, समस्या समाधानकर्ताओं और उद्यमियों को खोजने का प्रयास है जिनके विचार बड़े मंच और समर्थन के हकदार हैं.
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले स्वतंत्रता दिवस के आसपास आयोजित किया जाएगा. इसके बाद प्रतिभागियों को मेंटर्स, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और अन्य उद्यमियों के साथ जोड़ने के लिए एक दीर्घकालिक मंच भी विकसित किया जाएगा. अडानी ने कहा, “अगर मैं कर सकता हूं, तो कोई भी भारतीय कर सकता है. जरूरत सिर्फ अवसर और मंच की है.”
अभिनेता, टीवी होस्ट और उद्यमी राजीव खंडेलवाल को ‘वंदे भारतम’ का एंबेसडर और होस्ट बनाया गया है. वह देशभर की उद्यमशील प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और कार्यक्रम के संदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. ‘वंदे भारतम’ के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो चुकी है. इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…