लाइफस्टाइल

नाखून काटना क्यों है जरुरी, टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका; गंदगी देख बच्चे भी रह गए हैरान

Why should we cut nails: स्कूल में अक्सर शिक्षक बच्चों को समय-समय पर साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में समझाते हैं. लेकिन हाल ही में एक शिक्षक ने बच्चों को नाखून साफ रखने और समय पर काटने का महत्व समझाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर बच्चे हैरान रह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी शिक्षक के इस तकनीक की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने आसान तरीके से बच्चों को बेहद जरुरी बात समझायी.

टीचर ने माइक्रोस्कोप में दिखाई नाखून की गंदगी

दरअसल, शिक्षक ने बच्चों के लंबे और गंदे नाखूनों से नमूने लेकर उन्हें माइक्रोस्कोप के नीचे दिखाया. जब बच्चों ने माइक्रोस्कोप की स्क्रीन पर अपने नाखूनों के अंदर मौजूद सूक्ष्म दुनिया को देखा, तो वे चौंक गए. नाखूनों के भीतर धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म कण साफ दिखाई दे रहे थे. बच्चों को पहली बार एहसास हुआ कि देखने में साफ लगने वाले नाखूनों के अंदर भी कितनी गंदगी जमा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: UPI के जरिए कैश डिपॉजिट भी कर पाएंगे आप, जानिए- कैसे मिलेगी यह सुविधा?

शिक्षक ने बच्चों को बताया कि लंबे नाखूनों के नीचे बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव आसानी से पनप सकते हैं. जब हम बिना हाथ धोए खाना खाते हैं या बार-बार चेहरे को छूते हैं, तो ये कीटाणु शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं. खासकर बच्चों में पेट संक्रमण, फूड पॉइजनिंग और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

माइक्रोस्कोप में नाखूनों की गंदगी देख बच्चे भी रह गए हैरान

माइक्रोस्कोप में देखने के बाद छात्रों ने तुरंत अपने नाखूनों की ओर देखा और उन्हें रोजाना काटने तथा हाथों को अच्छी तरह धोने का संकल्प लिया. शिक्षक ने यह भी समझाया कि केवल नाखून काटना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हाथों की सफाई, साबुन से नियमित हाथ धोना और व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें भी उतनी ही जरूरी हैं.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नाखूनों को छोटा और साफ रखना संक्रमण से बचाव का एक आसान और प्रभावी तरीका है. लंबे नाखूनों में गंदगी जमा होने की संभावना अधिक रहती है, जिससे कीटाणुओं का प्रसार बढ़ सकता है. यही कारण है कि बच्चों और बड़ों दोनों को नियमित रूप से नाखून काटने की सलाह दी जाती है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago