बिजनेस

RBI ने तो नहीं बढ़ाई EMI, लेकिन दुनिया में कहां है सबसे महंगा और सस्ता लोन?

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है. इसका सीधा मतलब यह है कि देश में फिलहाल आपकी होम लोन या कार लोन की EMI न तो बढ़ेगी और न ही घटेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में ब्याज दरें इतनी ज्यादा हैं कि वहां लोन लेना आम आदमी की कमर तोड़ देता है, तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां ब्याज दर शून्य के करीब है?

इन राज्यों में ब्याज दरों ने मचा रखा है हाहाकार

दुनिया में सबसे महंगी ब्याज दरों की बात करें तो पाकिस्तान का दोस्त तुर्की इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. तुर्की के सेंट्रल बैंक ने अपनी ब्याज दर को 37% पर रखा हुआ है. तुर्की में भीषण महंगाई और वहां की मुद्रा ‘लीरा’ की तेजी से गिरती वैल्यू को संभालने के लिए बैंक को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है.

दूसरे नंबर पर आर्थिक संकट से जूझ रहा दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना है, जहां ब्याज दर 29% है. इसके अलावा नाइजीरिया में 26.5%, ब्राजील और रूस में 14%, कोलंबिया में 12%, आयरलैंड में 7.75%, साउथ अफ्रीका में 7%, मेक्सिको में 6.5% और हंगरी व इंडोनेशिया में 5.75% की दर से ब्याज लग रहा है. दुनिया के करीब 11 बड़े देश ऐसे हैं जहां ब्याज दरें भारत से कहीं अधिक हैं.

कहां है सबसे सस्ता कर्ज?

अगर भारत (5.25%) से कम ब्याज दरों वाले देशों की बात करें, तो स्विट्जरलैंड सबसे आगे है जहां ब्याज दर शून्य (0%) है. वहीं जापान में यह महज 1% है.

अन्य प्रमुख देशों की बात करें तो न्यूजीलैंड में ब्याज दर 2.5%, साउथ कोरिया में 2.75%, चीन में 3%, अमेरिका और यूके में 3.75%, सऊदी अरब में 4.25% और ऑस्ट्रेलिया में 4.35% है. अमेरिका का फेडरल रिजर्व सितंबर में अपनी ब्याज दरों की समीक्षा करने जा रहा है, जहां जानकारों का मानना है कि दरें फिर से स्थिर रखी जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में हो रहा बड़ा खेल! इन 9 बड़े ऐप्स पर सरकार ने ठोका तगड़ा जुर्माना

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

49 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago