बिजनेस

क्या P&W है GoFirst की बर्बादी का कारण, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Go First Crisis : बीते सप्ताह अचानक से Go First एयरलाइन ने अपने सभी प्लाइट्स को रद्द कर NCLT में Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के लिए याचिका दायर की. खैर गो फर्स्ट के इस कदम से पूरी एविएशन इंडस्ट्री सकते में आ गई.

Pratt & Whitney (P&W) को बताया जिम्मेदार –

गोफर्स्ट ने न सिर्फ इनलॉल्वेंसी के लिए अर्जी दी है इसी के साथ कंपनी ने अमेरिका की Pratt & Whitney (P&W) पर मुकदमा किया है. कंपनी का कहना है कि एयरलाइन इस हालत में Pratt & Whitney (P&W)  की वजह से हैं क्योंकि उन्होने एयरलाइन को पॉल्टी एयरक्राफ्ट्स इंजन सप्लाई किये. इन इंजनों की कंपनी ने न तो कभी मरम्मत की न ही इनको बदलने की कोशिश की. Pratt & Whitney (P&W)  इंजन बनाने वाली अमेरिकन कंपनी है . गो पर्स्ट एयरलाइन का कहना है कि उनके फॉल्टी इंजन की वजह से एयरलाइन के 50 फीसदी एयरक्राप्ट्स ग्राउंडेड ही रहे . जिसके चलते कंपनी के ऑपरेशन्स पर असर पड़ा.

भले ही कंपनी ने अपनी हालत के लिए इंजनों को जिम्मेदार छहराया है लेकिन सवाल ये उठता है कि इतने सालों में आखिर कंपनी ने इस बात की सुद क्यों नहीं ली. अगर इंजन खराब थे तो आखिर कंपनी इतने सालों तक वेंडर के साथ क्यों जुड़ी रही . जबकि कंपनी के पास दूसरे विकल्प मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Go First ने रद्द की 12 मई तक की सभी फ्लाइट्स,यात्रियों का पैसा होगा वापस

जहां तक भारत की विएशन इंडस्ट्री की बात करें तो यहां ज्यादातर एयरलाइंस नैरो बॉडी वाले एयरक्राप्ट्स का इस्तेमाल करती है. इस तरह के एयरक्राप्ट में इंजन के लिए 2 ऑप्शन मिलते हैं. P&W GTF और The CFM LEAP. देश की बड़ी एयरलाइंस Air India, AirAsia India, Vistara, IndiGo, और Go FIRST सभी फ्लाइट्स के लिए एयरबस A320neo का इस्तमाल करती है. टाटा ग्रुप ने The CFM LEAP का विकल्प चुना था जबकि गो फर्स्ट ने p&w को चुना था. जबकि इंजन  आने वाली खामियों के चलते इंडिगो ने बाद में अपने विकल्प को बदलते हुए The CFM LEAP का चुनाव किया लेकिन गो फर्स्ट ने ऐसा कुछ नहीं किया.

गो फर्स्ट का भविष्य कैसा होगा ये तो फिलहाल की नहीं बता सकता है लेकिन p&w को अमेरिका में चलाए जा रहे मुकदमें का खामियाजा भुगतना तय है क्योंकि ज्यादातर एयरलाइंस ने इसी तरह की शिकायतें कर रखी है. कंपेसेशन कितना और कैसे मिलेगा ये कांट्रैक्ट पर निर्भर करेगा.

 

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago