बिजनेस

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंची कीमत

Gold Price Record: सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड हाई बनाया और 24 कैरेट सोने का भाव पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंच गया है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 96,805 रुपये हो गया है, जो कि 97,000 रुपये से मामूली रूप से कम है.

सोने की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और डॉलर की कमजोरी को माना जा रहा है.

हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 96,659 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. वहीं, 22 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 9,427 रुपये प्रति ग्राम हो गई है.

वहीं, 20 कैरेट और 18 कैरेट की कीमत क्रमश: 8,596 और 7,824 रुपये प्रति ग्राम हो गई है.

घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है और कॉमैक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 3,400 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर के निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं.

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रणव मेर ने कहा, “सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह थोड़े समय के लिए 3,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई थी. टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर और बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) की ओर से खरीदारी और भारत में आगामी त्योहारी मांग से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है.

मेर के मुताबिक, “व्यापारियों की नजर अमेरिका और उसके प्रमुख साझेदारों जैसे जापान, यूरोप और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर भी रहेगी, जिससे बाजार की दिशा के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकती है.”

ये भी पढ़ें: गलत भारतीय नक्शा दिखाने पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, Google को Chinese App प्ले स्टोर से हटाने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago