देश

‘इटावा सफारी पार्क’ में ‘रूपा’ ने चार शावकों को दिया जन्म, 21 हुई बब्बर शेरों की संख्या

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ‘इटावा सफारी पार्क’ में शेरनी ‘रूपा’ ने बीती रात चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया. यह रूपा का तीसरा प्रसव है. इससे पहले 3 सितंबर 2023 को उसने एक शावक को जन्म दिया था, जिसे मां द्वारा दूध न पिलाने के कारण कीपरों और चिकित्सकों की देखरेख में पाला गया था.

इटावा सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार, शेरनी रूपा का मेल 5 जनवरी 2025 को गुजरात से आए नर शेर ‘कान्हा’ से कराया गया था. अनुमानित प्रसव तिथि 17 से 21 अप्रैल के बीच थी, जिसको लेकर प्रबंधन पूरी तरह सतर्क था. सफारी प्रबंधन ने बताया कि 20-21 अप्रैल की रात 12:35 बजे, 1:42 बजे, तड़के 5:59 बजे और सुबह 9:14 बजे शावकों ने जन्म लिया. प्रबंधन ने दो सीसीटीवी वीडियो भी जारी किए हैं.

सभी नवजात शावकों और शेरनी की स्थिति स्वस्थ बताई गई है. शावकों की देखभाल स्वयं ‘रूपा’ कर रही है. उनकी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पशुपालन विभाग, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर.के. सिंह, सफारी के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. रोबिन सिंह यादव और डॉ. शैलेंद्र सिंह निगरानी कर रहे हैं.

मार्च 2025 में शेरनी ‘नीरजा’ ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जो वर्तमान में एक माह से अधिक आयु के हैं. सफारी पार्क में अब तक कुल 16 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से नौ दूसरी पीढ़ी के हैं.

शेरनी ‘रूपा’ स्वयं भी इटावा सफारी पार्क में 26 जून 2019 को जन्मी थी. उसकी मां जेसिका ने वर्ष 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया था, जिनमें ‘सुल्तान’, ‘सिम्बा’, ‘बाहुबली’, ‘भारत’, ‘सोना’, ‘गार्गी’ और ‘नीरजा’ प्रमुख हैं.

इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में पार्क में कुल 21 बब्बर शेर हैं, जिनमें 16 यहीं जन्मे हैं. गुजरात के अतिरिक्त देश में बब्बर शेरों का यह एकमात्र सफल प्रजनन केंद्र है, जहां इनका संरक्षण और संवर्धन सतत रूप से जारी है.

ये भी पढ़ें: Ramban Cloud Burst: रामबन में तबाही भी नहीं रोक पाई शादी, हाईवे पर फंसे दूल्हा-दुल्हन के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

4 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

16 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

19 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

45 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

47 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

55 minutes ago