देश

दिल्ली के लिए ‘हीट एक्शन प्लान’ जारी, तीन हजार वाटर एटीएम, कूलिंग शेल्टर देंगे लोगों को राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करते हुए सोमवार को ‘हीट एक्शन प्लान (2025)’ का अनावरण किया और भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने का वादा किया. उन्होंने ठंडे पानी के तीन हजार एटीएम का भी प्रस्ताव किया है.

हीट एक्शन प्लान के तहत 1,800 राष्ट्रीय और दिल्ली आपदा प्रतिक्रिया स्वयंसेवकों या ‘आपदा मित्रों’ को शामिल करने के अलावा छायादार-शीतल आश्रयों की स्थापना और दिल्ली सरकार के स्कूलों तथा कार्यालय भवनों की चारदीवारी के पास तीन-चार हजार बड़ी जल आरओ इकाइयां खोलने की बात कही गई है, ताकि पांच लाख नागरिकों को चौबीसों घंटे ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा सके. इसमें पीडब्ल्यूडी सड़कों पर बस स्टॉप और यातायात चौराहों के पास जनता के लिए 3,000 जल एटीएम स्थापित करने का भी प्रस्ताव है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का मौसम अक्सर नागरिक समस्याओं से जुड़ा होता है – गर्मियों में पानी की कमी, सर्दियों में प्रदूषण और मानसून में जलभराव. उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोग बिना किसी परेशानी के हर मौसम का आनंद ले सकें.

गर्मी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हीट एक्शन प्लान के तहत तीन हजार वाटर कूलर या एटीएम लगाए जाएंगे. इनमें एक हजार सार्वजनिक सड़कों पर, एक हजार सरकारी भवनों में तथा एक हजार ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे.

उन्होंने कहा, “हम कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत निजी संस्थाओं से भी मदद मांगेंगे.”

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता को सावधानी बरतने के लिए नियमित रूप से एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से गर्मी की चेतावनी जारी करेगी.

अस्पतालों में विशेष हीटवेव वार्डों के अलावा, झुग्गी-झोपड़ियों में गर्मी से निपटने के लिए आपदा मित्रों की भी तैनाती की जाएगी.

उन्होंने कहा, “देश और शहर के लिए हर जीवन कीमती है और हम इसे बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने जानवरों की मदद के लिए भी उपाय सुझाए.

इससे पहले, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ घोषणाओं से नहीं बल्कि अपने कार्यों से भी जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करने जा रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गर्मी की समस्या से निपटने के लिए पहले ही जीपीएस से जुड़े पानी के टैंकर शुरू कर दिए हैं और सरकारी भवनों के लिए नई गर्मी प्रतिरोधी, ठंडी छतें लगाने की पहल की है तथा इस प्रयोग को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान, ED चार्जशीट के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

-भारत एक्सप्रेस 

आईएएनएस

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

18 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

44 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

46 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

53 minutes ago