बिजनेस

‘परिंदा भी मार नहीं सकेगा पर’ – Sundar Pichai की सुरक्षा में Google ने खर्च किए इतने करोड़, जानें क्यों है जरूरी

Sundar Pichai: गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के जाने-माने टेक लीडर हैं. जहां उनकी सैलरी करोड़ों में है, वहीं उनकी सुरक्षा पर भी कंपनी कोई समझौता नहीं करती. गूगल हर साल उनकी सुरक्षा पर बड़ी रकम खर्च करता है.

हर समय तैनात रहती है सिक्योरिटी टीम (Sundar pichai)

सुंदर पिचाई जहां भी जाते हैं, वहां उनकी सुरक्षा के लिए एक स्पेशल सिक्योरिटी टीम मौजूद रहती है. ये टीम हर वक्त उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है. गूगल इस टीम के इंतजाम और पिचाई की सुरक्षा व्यवस्था पर भारी खर्च करता है.

सुंदर पिचाई की सुरक्षा में Google ने खर्च किए इतने करोड़

गूगल ने अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई जानकारी में बताया है कि साल 2024 में सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर 8 मिलियन डॉलर (लगभग 68 करोड़ रुपये) खर्च किए गए हैं. यह खर्च 2023 की तुलना में करीब 22% अधिक है. साल 2023 में पिचाई की सुरक्षा पर 6.78 मिलियन डॉलर (लगभग 57.48 करोड़ रुपये) खर्च हुए थे.

ये भी पढ़ें: Dr. Krishnamurthy Subramanian को भारत सरकार ने IMF के कार्यकारी निदेशक पद से हटाया

क्यों जरूरी है इतना खर्च?

गूगल का कहना है कि सुंदर पिचाई की जिम्मेदारियों और जॉब प्रोफाइल को देखते हुए यह खर्च जरूरी है. सुरक्षा में यह रकम उनके घर, गाड़ियों और यात्रा के दौरान की सुरक्षा पर खर्च की जाती है.

गूगल ने टॉप अधिकारियों की सैलरी भी बढ़ाई

रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने अपने फुल टाइम कर्मचारियों की सैलरी में भी लगभग 5% की बढ़ोतरी की है. टॉप लेवल अधिकारियों को भी इसका फायदा मिला है.

AI कंपनियों से मिल रही है कड़ी टक्कर

गौरतलब है कि गूगल को आज के समय में कई AI कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका में OpenAI और Perplexity जैसी कंपनियां तेजी से उभर रही हैं. ऐसे में गूगल भी AI तकनीक पर पूरी ताकत से काम कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

1 minute ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

40 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago