Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dr. Krishnamurthy Subramanian को भारत सरकार ने IMF के कार्यकारी निदेशक पद से हटाया

News of Executive Director of IMF: डॉ. कृष्णमूर्ति, जो पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं, को हाल ही में IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया था.

Dr. Krishnamurthy Subramanian को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने इस फैसले को मंजूरी दी है.

यह निर्णय उस समय लिया गया है जब पाकिस्तान को दिए गए वित्तीय पैकेजों की समीक्षा को लेकर IMF बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. ऐसे संवेदनशील समय पर भारत द्वारा लिया गया यह कदम कई रणनीतिक नीतिगत संकेत देता है.

डॉ. कृष्णमूर्ति, जो पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं, को हाल ही में IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया था. उनकी सेवाओं की समाप्ति से जुड़े कारणों पर सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है.

कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस फैसले की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति सचिवालय और सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital