आईपीएल

IPL 2025: कोहली की ‘कंसिस्टेंसी’ से आरसीबी को फिर मिली जीत, सीएसके के खिलाफ है विराट का खास रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपने 500 रन पूरे करने के साथ ही इस लीग में अपनी हैट्रिक भी लगा दी है. यह लगातार तीसरी बार है जब कोहली (Virat Kohli) ने एक सीजन में 500 प्लस रन बनाए. विराट सीजन 2025 में अब तक 143.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 505 रन बना चुके हैं.

Virat Kohli का पिछला रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पिछले सीजन में 154.69 की स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाए थे. सीजन 2023 में भी उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट के साथ 639 रन बनाए थे. इससे पहले कोहली ने सीजन 2018 में 530 रन बनाए थे. पिछले लगातार तीन सीजन कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी उनकी निरंतरता के साथ परिपक्वता को भी दर्शाती है. कोहली ने आठ मौकों पर ऐसा किया है जब उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं. डेविड वार्नर ने ऐसा सात बार किया है. केएल राहुल छह बार ऐसा कर चुके हैं. शिखर धवन पांच बार ऐसा कर चुके हैं.

आरसीबी ने कोहली के दम पर जीते मैच

जब-जब कोहली की फॉर्म में एक गिरावट आई, वह तब-तब इससे उभरकर बल्लेबाजी के एक नए दौर में पहुंचे. इससे उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी बैटिंग पहले की तरह विश्वसनीय और दर्शनीय है. आईपीएल 2025 में तो उनकी बैटिंग और भी खास रही है क्योंकि उनके रनों के योगदान के दम पर आरसीबी ने मैच जीते हैं.

सीएसके खिलाफ Virat Kohli का खास रिकॉर्ड

इस बात को इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जिन मैचों में नहीं चला, उनमें आरसीबी को हार मिली. कोहली ने इन मैचों में 7, 22 और 1 रन बनाए हैं. जबकि आरसीबी की आठ जीत में कोहली ने सिर्फ एक बार अर्धशतक नहीं लगाया है. हालांकि उन्होंने उस पारी में भी 31 रन बनाए थे. कोहली ने बाकी सात पारियों में अर्धशतक लगाए हैं. कुल मिलाकर कोहली ने जब भी इस सीजन में 25 से ऊपर का स्कोर बनाया, तब आरसीबी की जीत हासिल हुई.

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Match Preview: KKR को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए Rajasthan Royals पर जीत जरूरी

विराट कोहली ने दो मौकों पर आरसीबी के लिए लगातार चार बार अर्धशतकीय पारी खेली है. उन्होंने सीजन 2025 के अलावा सीजन 2016 में भी ऐसा किया था. विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली. कोहली सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 अर्धशतक भी लगाए हैं. सीएसके के खिलाफ अब तक शिखर धवन, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा ने 9-9 अर्धशतक लगाए थे. कोहली ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

11 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

14 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

31 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

44 minutes ago