बिजनेस

Hyundai India ने 25 साल में 37 लाख भारत में बनी कारों का किया निर्यात

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भारत से निर्यात के 25 साल पूरे कर लिए हैं. कंपनी ने 1999 में भारत से कारों का निर्यात शुरू किया था. अब तक हुंडई ने 60 से ज्यादा देशों में 37 लाख से अधिक कारें भेजी हैं. साल 2024 में, हुंडई के लिए सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, चिली और पेरू सबसे बड़े निर्यात बाजार बने. इस साल कंपनी ने कुल 1,58,686 कारों का निर्यात किया है.

हुंडई ने 2007 से अब तक i10 सीरीज (i10, ग्रैंड i10 और ग्रैंड i10 निओस) की 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स निर्यात की हैं. इसी तरह, कंपनी ने भारत से 5 लाख से अधिक वर्ना सीरीज (वर्ना, वर्ना ट्रांसफॉर्म, फ्लूडिक वर्ना आदि) की यूनिट्स भेजी हैं. दक्षिण अफ्रीका हुंडई के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, जहां 10 लाख से ज्यादा कारों का निर्यात किया जा चुका है. साल 2024 में हुंडई ने भारत में बनी अपनी आठवीं कार Exter को दक्षिण अफ्रीका में भेजना शुरू किया. हुंडई इंडिया क्रेटा, अल्काज़ार, वर्ना, एक्सटर और i10 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स का निर्यात कर रही है.

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर उनसू किम ने कहा, “हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अब तक भारत से सबसे ज्यादा यात्री वाहनों का निर्यात करने वाली कंपनी है. 25 सालों में 3.7 मिलियन से ज्यादा कारें एक्सपोर्ट कर हमने देश के लिए महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा अर्जित की है. यह भारतीय इंजीनियरिंग और कारीगरी पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है. हमारा लक्ष्य भारत को दक्षिण कोरिया के बाद हुंडई का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाना है. ‘प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी’ के विजन के साथ, हम स्मार्ट मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने और ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”


ये भी पढ़ें- लगातार तीसरे सप्ताह भारत के ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ में उछाल, बढ़कर हुआ 638 बिलियन डॉलर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

16 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago