नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, भारत ने 2024 में वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) लीज सौदों में 15 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की, जिसमें 2023 में 282 के मुकाबले 329 लीज सौदे हुए. 2024 में GCC को ऑफिस स्पेस की लीजिंग 22.5 मिलियन वर्ग फीट (MSF) रही, जो कि साल-दर-साल 7.9 प्रतिशत अधिक है, जबकि 2023 में यह 20.79 MSF थी. GCC ने कुल लीजिंग वॉल्यूम का 31 प्रतिशत हिस्सा लिया, जिसमें बेंगलुरु सबसे पसंदीदा बाजार के रूप में उभरा.
329 सौदों में से 1 लाख वर्ग फीट से अधिक के 50 बड़े सौदों का कुल क्षेत्रफल 12.1 MSF रहा, जबकि 56 मध्यम आकार के सौदों (50,000-100,000 वर्ग फ़ीट) का योगदान 4.4 MSF रहा. इसके अतिरिक्त, 223 छोटे सौदे (50,000 वर्ग फुट से कम) 5.5 MSF लीज्ड स्पेस के लिए जिम्मेदार थे.
बेंगलुरू ने कुल GCC लीजिंग वॉल्यूम का 42 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जिसमें 2024 में 100 लीज ट्रांजैक्शन के साथ कुल 9.3 MSF ऑफिस स्पेस था, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है. बेंगलुरू के बाद चेन्नई में 89 डील हुईं. दोनों शहरों में 50,000 वर्ग फुट से कम की श्रेणी में सबसे अधिक लीज देखी गईं. चेन्नई में इस सेगमेंट में 73 डील दर्ज की गईं, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है. इसके बाद बेंगलुरु में 66 डील हुईं. मध्यम आकार के ऑफिस सेगमेंट में हैदराबाद 15 डील के साथ सबसे आगे रहा, जबकि बेंगलुरु 14 डील के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
बड़े ऑफिस कैटेगरी में बेंगलुरु 20 डील के साथ सबसे आगे रहा, जिसने GCC के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया. जबकि तीन दक्षिणी शहर बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद GCC के लिए सबसे आकर्षक बने रहे. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी 53 जीसीसी सौदे हुए, जिनमें से अधिकांश (38 सौदे) छोटे कार्यालय श्रेणी में थे.
नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, “केंद्रीय बजट के दौरान भारत सरकार द्वारा GCC को बढ़ावा देने और उनके विकास को बढ़ाने में राज्यों की मदद करने के लिए एक ढांचा बनाने की घोषणा से भविष्य में मुख्यधारा और टियर-1 वाणिज्यिक बाजारों में जीसीसी स्थापित करने में कॉर्पोरेट रुचि बढ़ेगी. GCC गंतव्य के रूप में भारत की क्षमता ऐसी सक्रिय नीतियों और पहलों के माध्यम से विश्वसनीयता प्राप्त करना जारी रखेगी. भारत के कुशल प्रतिभा पूल और लागत प्रभावी रियल एस्टेट विकल्पों के साथ, जीसीसी बाजार के रूप में भारत का कद बढ़ता जा रहा है.”
ये भी पढ़ें: जनवरी में व्हाइट कॉलर नौकरियों के लिए भर्ती में 32% की हुई वृद्धि, ग्रीन जॉब में 41% की वृद्धि देखी गई
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…