बिजनेस

ChatGPT बन सकता है भारत का सबसे बड़ा मार्केट, OpenAI CEO Sam Altman ने कही ये बड़ी बात

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन (CEO Sam Altman) के अनुसार, भारत, अमेरिका के बाद दुनिया में ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और निकट भविष्य में यह उसका सबसे बड़ा बाजार बन सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि ओपनएआई भारत को एक तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में देखता है, जहां एआई की पहुंच और सामर्थ्य को बढ़ाने की योजना है.

ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी को संचालित करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन जीपीटी-5 को लॉन्च करते हुए कहा,”यह अविश्वसनीय रूप से तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यूजर्स एआई का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, भारत के नागरिक एआई का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, वह वाकई अद्भुत और अनूठा है.”

सितंबर में सैम ऑल्टमैन का भारत दौरा प्रस्तावित

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपने उत्पादों को भारतीय यूजर्स के लिए अधिक प्रभावी और किफायती बनाने के लिए स्थानीय भागीदारों के साथ काम कर रही है और वह सितंबर में देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं.

जून में, ओपनएआई ने सरकार के इंडियाएआई मिशन के साथ साझेदारी में गुरुवार को अपने शिक्षा प्लेटफॉर्म का पहला अंतरराष्ट्रीय विस्तार शुरू किया, जो पूरे देश में एआई कौशल प्रशिक्षण तक पहुंच का विस्तार करने में मदद करेगा.

‘ओपनएआई एकेडमी इंडिया’ नामक इस पहल का उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते डेवलपर समुदाय, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप्स व इनोवेटर्स के नेटवर्क का उपयोग करते हुए एआई शिक्षा और उपकरणों तक पहुंच को व्यापक बनाना है.

यह छात्रों, डेवलपर्स, शिक्षकों, सिविल सेवकों, गैर-लाभकारी संस्थाओं के लीडर्स और छोटे व्यवसाय मालिकों शिक्षार्थियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए एआई कौशल प्रशिक्षण तक पहुंच का विस्तार कर इंडियाएआई मिशन के ‘फ्यूचरस्किल्स’ स्तंभ का समर्थन करेगा.

ओपनएआई के मुख्य रणनीति अधिकारी, जेसन क्वोन ने कहा, “भारत एआई विकास के लिए दुनिया के सबसे गतिशील देशों में से एक है, जहां अडॉप्शन और इनोवेशन में तेज गति से वृद्धि हो रही है.”

जीपीटी-5 में डीपर रिजनिंग और रियल-टाइम रूटिंग फीचर

कंपनी के अनुसार, “हम जीपीटी-5 , अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ एआई प्रणाली, पेश कर रहे हैं. जीपीटी-5 , हमारे सभी पिछले मॉडलों की तुलना में बुद्धिमत्ता के मामले में एक महत्वपूर्ण छलांग है, जिसमें कोडिंग, गणित, लेखन, स्वास्थ्य, दृश्य बोध आदि क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रदर्शन शामिल है.”

जीपीटी-5 सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, प्लस सब्सक्राइबर्स इसका अधिक इस्तेमाल कर पाएंगे और प्रो ग्राहकों को जीपीटी-5 प्रो तक पहुंच मिलेगी.

कंपनी ने कहा, “जीपीटी-5 एक यूनिफाइड सिस्टम है, जिसमें एक स्मार्ट, कुशल मॉडल है, जो अधिकांश प्रश्नों के उत्तर देता है, कठिन समस्याओं के लिए एक डीपर रिजनिंग मॉडल (जीपीटी‑5 थिंकिंग) और एक रियल-टाइम राउटर है जो बातचीत के प्रकार, जटिलता, उपकरण की जरूरतों और स्पष्ट इरादे के आधार पर तुरंत निर्णय लेता है कि किसका उपयोग करना है.”

ये भी पढ़ें: Semiconductor Industry: 2030 तक 100-110 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा भारत का चिप मार्केट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

13 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

27 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

50 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

1 hour ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

2 hours ago