बिजनेस

भारत का जलवा! इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 47% का उछाल; अब अगला टारगेट क्या?

India electronics export: इन दिनों अमेरिका के टैरिफ के बीच भारत के व्यापार को लेकर चल रही है. इस बीच दिल को खुश करने वाले आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में काफी वृद्धि दर्ज की गई है. इसमें मोबाइल फोन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यह वृद्धि मुख्य रूप से मोबाइल फोन निर्यात में आई तेजी के कारण हुई है, जो इस अवधि में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है. इसके अलावा, गैर-मोबाइल जैसे सोलर मॉड्यूल, स्विचिंग और राउटिंग उपकरण, चार्जर, एडेप्टर और पुर्जे जैसे उत्पादों में भी अच्छी वृद्धि देखी गई है.

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 47% से अधिक की वृद्धि के साथ 12.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. यह वृद्धि मुख्य रूप से मोबाइल फोन क्षेत्र में तेजी के कारण हुई है. इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अनुसार, पिछले साल इसी अवधि में देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 8.43 अरब डॉलर था.

निर्यात वृद्धि के प्रमुख क्षेत्र

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अनुसार, भारत का यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है. आने वाले वर्षों में इसके और भी मजबूत होने की उम्मीद है. आईसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू ने इस तेजी को और तेज करने की बात कही है. उन्होंने आईटी हार्डवेयर, वियरेबल्स, हियरेबल्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में तेजी लाने पर जोर दिया है.

  • मोबाइल फोन निर्यात: 55% की वृद्धि के साथ 4.9 अरब डॉलर से 7.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.
  • गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स: सोलर मॉड्यूल, स्विचिंग और राउटिंग उपकरण, चार्जर, एडेप्टर और पुर्जे जैसे उत्पादों में 37% की वृद्धि देखी गई है. यह 3.53 अरब डॉलर से बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो गया है.

क्या बोले आईसीईए के अध्यक्ष?

आईसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स के अन्य उत्पाद खंडों जैसे सोलर मॉड्यूल, नेटवर्किंग उपकरण, चार्जर और पुर्जे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. अब हमें आईटी हार्डवेयर, वियरेबल्स, हियरेबल्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में तेजी लानी होगी.

ये भी पढ़ें: भारतीय फार्मा मार्केट में जुलाई में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

2026 का टारगेट सेट

आईसीईए का अनुमान है कि मौजूदा गति को देखते हुए, वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में और वृद्धि होने की संभावना है. अनुमान है कि मौजूदा गति को देखते हुए, वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 46 से 50 अरब डॉलर के बीच रहने की संभावना है. पिछले एक दशक में, भारत में कुल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में बढ़ोतरी

  • वित्त वर्ष 2024 में 29.1 अरब डॉलर था
  • वित्त वर्ष 2025 में 38.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया

इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि भारत का निर्यात क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है और आने वाले वर्षों में इसके और भी मजबूत होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात क्षेत्र एक महत्वपूर्ण विकास चरण में है और इसके भविष्य के लिए सकारात्मक अनुमान हैं. इस क्षेत्र में और अधिक निवेश और समर्थन से भारत की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago