India Dairy Export: दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत अपने डेयरी निर्यात में लगातार वृद्धि कर रहा है. वित्त वर्ष 2025 में डेयरी निर्यात में 80 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. वैश्विक उत्पादन में भारत 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दुनिया का टॉप दूध उत्पादक देश है. हालांकि, बहुत अधिक घरेलू खपत के कारण वैश्विक डेयरी व्यापार में इसका योगदान 0.25 प्रतिशत है.
भारत वैश्विक डेयरी बाजार में एक महत्वपूर्ण एक्सपोर्टर बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2025 में भारत ने 77.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 113,350.4 मीट्रिक टन डेयरी उत्पादों का निर्यात किया, जो मूल्य में 80.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 492.9 मिलियन डॉलर (लगभग 4200 करोड़) पर पहुंच गया है.
इसके अलावा मक्खन और घी का निर्यात 142 प्रतिशत बढ़कर 67,565 टन हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 27,837 टन था. दूध और क्रीम का निर्यात भी मक्खन और घी की तुलना में धीमी गति से बढ़ रहा है.
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुसार, दूध पाउडर का निर्यात 9,700 टन रहा, जो वित्त वर्ष 2022 के 49,654 टन के स्तर की तुलना में काफी कम है. फर्मेंटेड मिल्क (किण्वित दूध) जैसे उत्पादों के निर्यात में भी वृद्धि हुई.
भारतीय दूध उत्पादों के प्रमुख निर्यात देशों में संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, अमेरिका, सऊदी अरब और भूटान शामिल हैं. वहीं दूध उत्पादों के प्रमुख आयातक गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ, मदर डेयरी, पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ और ब्रिटानिया हैं.
इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि निकट से मध्यम अवधि में भारत का दूध उत्पादन साल-दर-साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा. वित्त वर्ष 2020 में दूध उत्पादन 198 मिलियन टन रहा. अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में 251 मिलियन टन से, उत्पादन वित्त वर्ष 2026 में 263 मिलियन टन और वित्त वर्ष 2027 में 277 मिलियन टन तक बढ़ सकता है.
इसके अलावा भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 4 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2027 तक 530 ग्राम प्रतिदिन हो जाएगी. बता दें कि अमेरिका से डेयरी आयात भी भारत के लिए अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में एक बड़ी बाधा बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: भारत का इनविट्स बाजार 2030 तक 3.5 गुना बढ़कर 258 अरब डॉलर का हो जाएगा: रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…