Gujarat
Gujarat sea में अमरेली का समुद्र उफान पर है. समुद्र की तेज लहरों में मछुआरों की 3 बोट पलट गईं जिनमें से 18 मछुआरों को सकुशल निकाला गया और 11 मछुआरों की तलाश जारी है. समुद्र से निकाले गए कुछ मछुआरे घायल भी हुए हैं. इसके बाद समुद्र के इस क्षेत्र में स्थित कोस्ट गार्ड्स को अलर्ट किया गया है. लापता मछुआरों की तलाश काफी गहनता के साथ की जा रही है और प्रशासन ने इन हालातों में मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी है. इन दिनों गुजरात के कई क्षेत्रों में जबदस्त बाढ़ आई हुई है.
गुजरात ( Gujarat sea )के राजुला के उप जिलाधिकारी मेहुल बारसरा के मुताबिक खराब मौसम के कारण मछुआरों की नाव पलट गईं जिनमें 18 मछुआरों को सकुशल बचा लिया गया जबकि 11 मछुआरों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि मछुआरों की तलाश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है.
कोस्ट गार्ड की मदद से NDRF और SDRF की टीम लापता मछुआरों की खोज कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है. NDRF और SDRF की 12 टीम आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाई गई हैं. खराब मौसम के कारण खोज और बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं. लापता लोगों की खोज में तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर और नौकाएं भी लगी हुई हैं.
अमरेली में अरब सागर का समुद्र अपने पूरे उफान पर है जो काफी डरवाना दिख रहा है. माना जाता है कि मछुआरे समुद्र से पूरी तरह वाफिक और अलर्ट रहते हैं. लेकिन इस घटना से लगता है गुजरात के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया है जिसका अंदाजा ये मछुआरे नहीं लगा सके.
NDRF और SDRF ने लापता मछुआरों की खोज में पूरी ताकत झोंक दी है. केंद्र और राज्य सरकार ने भी अपनी सभी आपदा राहत से जुड़ी टीम लगाकर अमरेली स्थित अरब सागर में पूरी तरीके से खोजबीन कर रही हैं लेकिन जैसे जैसे समय गुजर रहा है लापता मछुआरों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. NDRF और SDRF का स्थानीय मछुआरे भी सहयोग कर रहे हैं जिससे जल्दी कामयाबी मिल सके.
–भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…