बिजनेस

पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बावजूद भारत में ईंधन आपूर्ति स्थिर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- यहां पेट्रोल, डीजल और LPG भरपूर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में ईंधन और गैस की स्थिति स्थिर बनी हुई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 15 मार्च 2026 को अपडेट जारी कर कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.

 ‘पेट्रोल-डीजल के उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर’

सभी रिफाइनरी हाई क्षमता पर चल रही हैं और क्रूड ऑयल का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है. भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में खुद को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना चुका है. घरेलू मांग पूरी करने के लिए इनका कोई आयात नहीं किया जा रहा है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है. पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति जारी है. लोगों से पैनिक खरीदारी न करने की अपील की गई है क्योंकि देश भर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

प्राकृतिक गैस की आपूर्ति

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को पूरी गैस मिल रही है. पीएनजी और सीएनजी को 100 प्रतिशत सप्लाई जारी है. औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं को करीब 80 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है. बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है. 14 मार्च को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएनजीआरबी और सीजीडी कंपनियों के साथ बैठक की और पीएनजी कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की.

एलपीजी की स्थिति

एलपीजी की आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है. किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं आई है. कल यानी 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग 77 लाख रही, जो 13 मार्च के 88.8 लाख से कम है. ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 87 प्रतिशत हो गई है. कई राज्य जैसे बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन के आदेश जारी किए हैं. कमर्शियल सिलेंडर राज्य सरकारों के पास उपलब्ध कराए गए हैं और अब 30 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं.
सरकार ने लोगों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग करने और जहां संभव हो पीएनजी अपनाने की अपील की है. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अवैध रिफिलिंग के दौरान फटा सिलेंडर? मेदिनीनगर में गैस गोदाम में धमाके से दहला इलाका

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago