AI के मदद से बनाई गई तस्वीर
Basti love affair case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवक रात करीब 2 बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. लेकिन यह मुलाकात छुपी नहीं रह सकी और प्रेमिका के ससुरालवालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार युवक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में इंस्पेक्टर बताया जा रहा है. उसका कहना है कि वह पिछले चार साल से महिला के साथ प्रेम संबंध में है. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चल रहा था.
घटना नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है. महिला की शादी गौर क्षेत्र में हुई है और वह अपने ससुराल में रह रही थी. युवक देर रात चुपचाप उससे मिलने घर पहुंच गया. दोनों को लगा कि रात का समय होने की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगेगी.
लेकिन घर के अन्य सदस्यों को किसी तरह इस बात की जानकारी मिल गई. जब परिवार वालों ने देखा कि आधी रात को एक बाहरी युवक उनकी बहू से मिलने घर के अंदर आया हुआ है, तो माहौल गर्म हो गया. गुस्साए ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. मारपीट में युवक की नाक पर चोट लग गई और वह खून से लथपथ हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई. ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि युवक रात में घर में घुस आया था और उनकी बहू के साथ पकड़ा गया.
ये भी पढ़ें: आगरा कैंट पर जीआरपी का ‘बड़ा एक्शन’: 5 लाख का गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर, पुलिस चेकिंग में धराए
इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब महिला भी अपने प्रेमी के समर्थन में खुलकर सामने आ गई. उसने साफ कहा कि वह पिछले चार साल से युवक से प्यार करती है और अब उसके साथ ही रहना चाहती है. महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद भी जताई. मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और…