बिजनेस

भारत का नॉन-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात वित्त वर्ष 25 में 14 अरब डॉलर से रहा अधिक: रिपोर्ट

भारत के नॉन-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात की वैल्यू वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 14 अरब डॉलर को पार कर गई है. इस दौरान, देश के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में इसकी हिस्सेदारी करीब 36 प्रतिशत रही है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) ने रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में देश का कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात सालाना आधार पर 32.47 प्रतिशत बढ़कर 38.57 अरब डॉलर हो गया है.

देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का अधिकांश हिस्सा स्मार्टफोन है. वहीं, नॉन-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में सोलर पैनल, टेलीकॉम इक्विपमेंट, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट्स को शामिल किया जाता है. इनका निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है.

मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स ने 0.4 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में फोटोवोल्टिक सेल ने 1.12 अरब डॉलर का निर्यात राजस्व अर्जित किया, जबकि टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट और पार्ट्स ने 1.4 अरब डॉलर का योगदान दिया. रेक्टिफायर, इन्वर्टर और चार्जर का निर्यात राजस्व सामूहिक रूप से 2.5 अरब डॉलर से अधिक रहा. मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स ने 0.4 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जबकि पीसी और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट का योगदान 0.81 अरब डॉलर रहा.

इलेक्ट्रॉनिक्स का वर्तमान में भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में 9 प्रतिशत का योगदान है, जो इससे पिछले वित्तीय वर्ष में 6.73 प्रतिशत था, जो अर्थव्यवस्था में इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

तमिलनाडु 14.65 अरब डॉलर के साथ टॉप पर

रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्यवार निर्यात में तमिलनाडु 14.65 अरब डॉलर के साथ शीर्ष पर है. इसके बाद कर्नाटक ने 7.8 अरब डॉलर, उत्तर प्रदेश ने 5.26 अरब डॉलर, महाराष्ट्र ने 3.5 अरब डॉलर और गुजरात ने 1.85 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात किया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स ईएससी के चेयरमैन विनोद शर्मा ने कहा, “भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है और देश की तकनीकी महत्वाकांक्षाओं की आधारशिला बनने के लिए तैयार है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में घोषणा की कि 2025 के अंत तक बाजार में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स उपलब्ध होंगे.


ये भी पढ़ें: रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को कर रहा अपग्रेड, 25,000 से बढ़कर एक लाख टिकट प्रति मिनट संभालने की होगी क्षमता


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago