बिजनेस

क्या अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? जंग के बीच लीबिया में भारत के हाथ लगा खजाना, होर्मुज से घटेगी निर्भरता

जब पूरी दुनिया भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा संकट से जूझ रही है, ठीक उसी वक्त भारत के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है. भारत सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लीबिया के रेगिस्तानों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के नए भंडार खोज निकाले हैं. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के कंसोर्टियम को दक्षिण-पश्चिमी लीबिया के गदामेस बेसिन (Ghadames Basin) में यह बड़ी कामयाबी मिली है.

8,440 फीट गहराई से निकला तेल

यह खोज लीबिया के ऑनशोर खोज ब्लॉक ‘एरिया 95/96’ में की गई है, जो 6,630 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है. इस प्रोजेक्ट में अल्जीरिया की कंपनी सिपेक्स (SIPEX) लीड कर रही है और ऑयल इंडिया की इसमें 25 फीसदी हिस्सेदारी है.

खुदाई के दौरान लगभग 8,440 फीट की गहराई तक कुआं (A1-96/02) खोदा गया. टेस्टिंग के दौरान यहां से हर दिन 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस और 327 बैरल कंडेंसेट (हल्का कच्चा तेल) मिलने लगा. लीबिया की नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने भी इसे औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है.

भारत के लिए इसका महत्व

भारत अपनी जरूरत का लगभग 80% कच्चा तेल आयात करता है और वह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है. जब ऑयल इंडिया जैसी भारतीय कंपनियां विदेश में जाकर खुद तेल खोजती हैं, तो उस तेल पर भारत का मालिकाना हक होता है, जिसे ‘इक्विटी ऑयल’ कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: यूपी के ‘सिंघम’ ने कराई किरकिरी, IPS अजय पाल शर्मा को TMC ने दी ‘4 तारीख’ की धमकी; क्या बोले आखिलेश?

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (दुनिया का प्रमुख तेल मार्ग) से सप्लाई बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में लीबिया का यह भंडार भारत के लिए संकटमोचक साबित होगा और युद्ध जैसी स्थिति में देश में तेल की कमी नहीं होने देगा. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर बताया है.

क्या तेल की कीमतों पर तुरंत असर पड़ेगा?

आम जनता के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या इस खोज से पेट्रोल-डीजल तुरंत सस्ता हो जाएगा? इसका जवाब है- ‘फिलहाल नहीं’. दरसअल, अभी सिर्फ खोज हुई है. इस तेल और गैस को व्यावसायिक तौर पर निकालने और भारत तक पहुंचाने में 3 से 5 साल का समय लग सकता है. इसके अलावा, भारत को प्रतिदिन लगभग 60 लाख बैरल कच्चे तेल की जरूरत होती है और देश में कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होती हैं. हालांकि, भविष्य में जब इस ब्लॉक (जिसकी कुल क्षमता 10 से 38 करोड़ बैरल अनुमानित है) से भारी उत्पादन शुरू होगा, तब यह भारत को महंगाई के झटकों से बचाने के लिए एक मजबूत ढाल का काम जरूर करेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago