देश

गुजरात में ‘भाईजान’ की एंट्री से मचा हड़कंप!…भुज निकाय चुनाव में 3 सीटें जीतकर ओवैसी ने किसकी उड़ाई नींद?

गुजरात के निकाय चुनाव परिणामों में जहां हर तरफ ‘केसरिया’ रंग छाया हुआ है, वहीं कच्छ जिले की भुज नगरपालिका के नतीजों (Gujarat Nikay Chunav Result) ने सबको ठिठकने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भुज में अपना खाता खोलते हुए 3 महत्वपूर्ण सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है.

बता दें कि यह जीत इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि गुजरात जैसे राज्य में, जहां मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है, वहां ओवैसी की पार्टी का जमीन तैयार करना किसी ‘सियासी धमाके’ से कम नहीं है.

कांग्रेस के ‘कोर वोट बैंक’ में बड़ी सेंध? (gujarat election results)

भुज में AIMIM की यह जीत सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है. इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओवैसी की पार्टी ने उन इलाकों में जीत हासिल की है जो पारंपरिक रूप से कांग्रेस के गढ़ माने जाते थे. मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ओवैसी के उम्मीदवारों को मिला समर्थन यह साफ करता है कि अब अल्पसंख्यक मतदाता एक नए विकल्प की ओर देख रहे हैं. यदि यही रुझान रहा, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए अपनी जमीन बचाना मुश्किल हो जाएगा.

ओवैसी का ‘गुजरात मिशन’ और भुज का संदेश

बताते चलें असदुद्दीन ओवैसी ने इन चुनावों (Gujarat Nikay Chunav Result) के लिए गुजरात में काफी पसीना बहाया था. उन्होंने खुद कई रैलियां कीं और ‘भागीदारी’ का नारा बुलंद किया. वहीं आज रिजल्ट के बाद भुज की 3 सीटें केवल शुरुआत मानी जा रही हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस जीत से भारी उत्साह है. AIMIM का तर्क है कि वे केवल ‘वोट कटवा’ नहीं हैं बल्कि वे अब चुनाव जीतने और जनता का प्रतिनिधित्व करने की ताकत रखते हैं.

यह भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव में फिर ‘नमो-मैजिक’! सभी 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर, जानें ओवैसी ने कैसे चौंकाया?

भाजपा को क्या होगा फायदा?(AIMIM Bhuj Election Result)

दिलचस्प बात यह है कि ओवैसी की इस एंट्री को भाजपा के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है. चुनाव के जानकारों का कहना है कि जहाँ-जहाँ AIMIM मजबूत होगी, वहां विपक्षी वोटों का बंटवारा होगा. भुज में भी यही देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस का वोट बैंक बंटने का सीधा या परोक्ष लाभ भाजपा को अपनी बढ़त बनाए रखने में मिला.

मुस्लिम राजनीति का नया चेहरा?

वहीं भुज नगर पालिका में AIMIM के पार्षदों की एंट्री यह संकेत दे रही है कि गुजरात के मुसलमानों के बीच अब ओवैसी की स्वीकार्यता बढ़ रही है. गोधरा और अहमदाबाद के बाद अब कच्छ जैसे सीमावर्ती जिले में ‘पतंग’ का उड़ना यह बताता है कि ओवैसी की रणनीति केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि वे अब गुजरात के कस्बों और नगर पालिकाओं में भी गहरी पैठ बना रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

31 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

51 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

56 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago