सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने जाम्बिया और दोनों देशों की सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठजोड़ को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते (Trade Cooperation Pact) पर हस्ताक्षर किए हैं. अमित शाह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से भारत के को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि सहकारिता को बढ़ावा देने और दोनों देशों की सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठजोड़ के लिए सुविधाएं प्रदान करने कि लिए 18 जुलाई को जाम्बिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
अमित शाह ने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) को बाज़ार संबंधी जानकारी प्रदान करने और विशिष्ट देशों के आयातकों से जुड़ने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि एनसीईएल ने सेनेगल और इंडोनेशिया स्थित संस्थाओं सिंटन वैंटेज ट्रेडिंग और पीटी सिंटन सुरिनी नुसंतारा के साथ भी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…