बिजनेस

स्टार्टअप्स को सिर्फ सपोर्ट नहीं, नेतृत्व मिला: फाउंडर्स ने मोदी मॉडल को सरहाते हुए क्या बोला?

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से उभरा है. स्टार्टअप फाउंडर्स की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने इसको सिर्फ सपोर्ट ही नहीं किया बल्कि नेतृत्व भी किया. जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार, मोबाइल) और UPI जैसे मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर ने व्यापार करना आसान बना दिया. वहीं 1एमजी के CEO प्रशांत टंडन ने कहा कि मोदी जी के आने के बाद स्टार्टअप्स स्टॉपलाइट में आए. देश को दुनिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जगह मिली.अर्बन कंपनी के अभिराज सिंह बहल ने कहा कि 8 साल में 110 यूनिकॉर्न बने. यह सब मोदी जी की वजह से हुआ. वहीं प्रिस्टिन केयर के हरसिमरबीर सिंह ने भी कहा कि मोदी जी में स्टार्टअप CEO वाली खूबियां हैं.

स्टार्टअप इंडिया मिशन का असर

दरअसल 2016 में पीएम मोदी ने विज्ञान भवन में स्टार्टअप इंडिया मिशन (Startup India mission) शुरू किया. रेज कॉफी के भरत सेधी ने कहा कि वे उस कार्यक्रम में मौजूद थे. उस समय बहुत कम लोग समझ पाए थे कि क्या होने वाला है. भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा था. सफलता की कहानियां कम थीं. मगर आज स्टार्टअप इंडिया मिशन की वजह से इतनी वृद्धि हुई कि हजारों स्टार्टअप्स विभिन्न सेक्टर्स में खड़े हुए और 110 यूनिकॉर्न बन गए. यह मिशन देश की स्टार्टअप संस्कृति का आधार बना.

जेएएम ट्रिनिटी और UPI की भूमिका

1एमजी के सीईओ प्रशांत टंडन ने कहा कि भारत में अब कारोबारी को जो चाहिए वह मौजूद है. जेएएम ट्रिनिटी (जन धन, आधार, मोबाइल) और UPI ने व्यापार को आसान बनाया. ये इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप्स के लिए मजबूत बुनियाद बने. जिससे व्यापारियों को ऐसे सिस्टम विकसित करने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह वादे पर खरे उतरे: छत्तीसगढ़ में अब तक 2 हजार से ज्यादा नक्सली कर चुके सरेंडर, आज 52 माओवादियों ने हथियार डाले

मोदी जी की सीईओ वाली खूबियां

वहीं प्रिस्टिन केयर के हरसिमरबीर सिंह ने प्रधानमंत्री की स्किल्स को सराहते हुए कहा कि 2015 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पीएम मोदी का भाषण उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया. इसने उन्हें भारत आने के लिए प्रभावित किया. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी में स्टार्टअप सीईओ वाली सारी विशेषताएं हैं. कोई समस्या देखते ही तुरंत सुलझाने में लग जाते हैं. हाल ही में सेमीकंडक्टर मुद्दे पर देश ने कदम उठाया. साथ ही स्टार्टअप इकोसिस्टम में 20-30 अरब डॉलर निवेश किए.

स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेज विकास

जबकि अर्बन कंपनी के अभिराज सिंह बहल ने बोला कि जब उन्होंने कंपनी शुरू की थी तब देश में एक-दो यूनिकॉर्न ही थे. पिछले 8 सालों में बड़ा बदलाव आया. स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुई. 110 यूनिकॉर्न और हजारों स्टार्टअप्स विभिन्न सेक्टर्स में खड़े हुए. इस विकास का श्रेय पीएम मोदी को जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago