15 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहान – फॉर द राइजिंग भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैश्विक ‘ब्रेन गेन’ पहल की घोषणा की. इस पहल का उद्देश्य भारत के ब्रेन ड्रेन को रणनीतिक ब्रेन गेन में परिवर्तित करते हुए विश्वभर में बसे भारतीयों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है.
डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित मकर संक्रांति मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहान की चेयरपर्सन लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि संगठन अब तक 53 देशों के एनआरआई एवं पीआईओ को एक साझा मंच पर जोड़ चुका है. उन्होंने कहा कि बिहान संगठित सहभागिता, सहयोग और सतत प्रयासों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सपने संकल्प से सिद्धि की दिशा में कार्य कर रहा है.
को-चेयरमैन प्रशांत कुमार ने कहा कि बिहान जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर विभिन्न विचारधाराओं और पेशेवर बैकग्राउंड के लोगों को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ कर रहा है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश-विदेश में बसे भारतीयों में भारत के विकास में योगदान देने की नई चेतना जागृत हुई है.
कार्यक्रम में नित्या पाठक, अश्विनी चौबे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा, भाजपा संगठन महासचिव बी. एल. संतोष तथा बिहान के सचिव संजय सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए विकसित भारत के विज़न के प्रति समर्थन व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की शुभकामनाएँ दी.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों और वैश्विक भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. बिहान ने अमृत काल में देश-विदेश के भारतीयों से वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे मालदा का दौरा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को लेकर आमजन उत्साहित
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…